Corona Case in India: देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही यह वायरस अब ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12293 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले देश में 11, 692 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 पहुंच गई है। एक दिप पहले यह संख्या 66,170 दर्ज की गई थी। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 10,756 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
