देश

Atiq Ahmed Murder: 'विपक्ष ने कराई माफिया अतीक की हत्या', योगी सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 22, 2023, 03:54 PM IST

Mafia Don Atiq Ahmed Murder Update:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक मंत्री धर्मपाल सिंह ने माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या को लेकर एक बड़ा आरोप लगया है, उनका कहना है कि अतीक की हत्या विपक्ष ने कराई, क्योंकि कुछ राज खुलने का डर था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अतीक की हत्या पर योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल का बड़ा आरोप
  2. धर्मपाल सिंह ने कहा कि अतीक अहमद की विपक्ष ने हत्या कराई है
  3. उनका कहना है कि 'क्योंकि अतीक के जरिए विपक्ष के कुछ राज खुलने वाले थे'


Atiq Ahmed Murder Updated News:अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद ( Ashraf Murder) की भरी भीड़ में हुई हत्या का मंजर लोगों के जेहन से निकला नहीं हैं, वहीं उसके हत्यारों को मौके पर ही दबोच लिया गया था, जिसे लोगों ने देखा ही थी वहीं इस हत्याकांड के पीछे की वजह भी तलाशी जा रही हैं।

वहीं अतीक अहमद हत्या मामले को लेकर बीजेपी के सीनियर लीडर और योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल (Dharmpal Singh) ने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि 'अतीक अहमद की विपक्ष ने हत्या कराई है, क्योंकि अतीक के जरिए विपक्ष के कुछ राज खुलने वाले थे, इसके चलते ही उन्होंने अतीक की हत्या करा दी।'

'पुलिस अधिकारी अतीक अहमद के आतंक के खौफ से अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते थे'

धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं के कुछ गंभीर राज अतीक अहमद के पास थे इनके खुलने के डर से विपक्ष ने अतीक की हत्या करवा दी वहीं धर्मपाल सिंह ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारों में पुलिस अधिकारी अतीक अहमद के आतंक के खौफ से अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते थे लेकिन योगी सरकार में ये स्थिति बदल गई।

इस हत्याकंड को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है

गौर हो कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल कराने ले जाते समय तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिन्हें मौके पर दबोच भी लिया गया था, वहीं इस हत्याकंड को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article