देश

अतीक की हत्या के बाद शाइस्ता के समर्थन में धरने पर बैठा प्रोफेसर, कही ये बात, असद के एनकाउंटर को बताया हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2023, 10:44 PM IST

Atiq Ahmad Murder: अतीक अहमद की हत्या के बाद DDU से बर्खास्त एक प्रोफेसर ने अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता के समर्थन में बड़ी बात कह दी है साथ ही असद के एनकाउंटर को हत्या बताया है।

Image

एक प्रोफेसर ने अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता के समर्थन में बड़ी बात कह दी

उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की सभी संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है, उसके लिए जगह-जगह यूपी पुलिस छापे मार रही है, कहा ये भी जा रहा था कि अतीक और उसके भाई अशरफ के जनाजे में शाइस्ता परवीन भी मौजूद थी, मगर ये सिर्फ अफवाह ही थी वहीं गोरखपुर में शाइस्ता परवीन के समर्थन में एक बुजुर्ग शख्स धरने पर बैठा है।

धरने पर बैठे इस शख्स का नाम सम्पूर्णानन्द मल्ल (Professor sampurnanand malla) है और वो DDU से बर्खास्त प्रोफेसर है, उसका कहना है कि 'शाइस्ता को बेवजह परेशान नहीं किया जाए, अतीक के परिवार को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, अतीक की पत्नी शाइस्ता भय के कारण दर-दर भटक रही है, यह उचित नहीं है।'

बताया जा रहा है कि सम्पूर्णानंद मल्ल गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पूर्व संविदा शिक्षक रहे हैं लेकिन, उन्हें यूनिवर्सिटी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बर्खास्त किया जा चुका है, कहते हैं कि वो अक्सर किसी भी मुद्दे पर अपनी अवाज उठाते रहते हैं इस दफा वो अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता के समर्थन में आगे आए हैं, उनके इस कदम की आलोचना हो रही है।

'शाइस्ता की तलाश क्यों?

वो गोरखपुर टाउन हॉल पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, हाथ में 'शाइस्ता की तलाश क्यों?' लिखी तख्ती और तिरंगा लिए धरने पर बैठा है, उनका कहना है कि 'कोई महिला इस तरह मारी मारी फिर रही है। यह हम सभी के लिए कलंक की बात है।'

'STF ने असद को एकतरफा गोली मारी'

सम्पूर्णानंद मल्ल ने कहा कि अगर अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर हुआ होता तो दोनों तरफ से फायरिंग हुई होती लेकिन सोची-समझी साजिश के तहत बच्चे की हत्या की गई है। STF ने असद को एकतरफा गोली मारी है, पूरे प्रदेश में डर का माहौल बना दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article