देश

ये पुलिस है या फिर... 'रेप' पीड़िता की लाश को घसीट कर ले जाती दिखी बंगाल Police, भड़की हिंसा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 06:42 PM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद हिंसा भड़क उठी है। परिवार वालों का आरोप है कि लड़की का रेप के बाद हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या जहर पीने के कारण हुई है।

Image

रेप पीड़िता को बंगाल पुलिस ने घसीटा

Photo : Twitter

पश्चिम बंगाल पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां वो एक कथित तौर पर रेप पीड़िता की लाश को घसीटकर ले जाती हुई दिख रही है। पीड़िता नाबालिग थी और गुरुवार से लापता थी। जिसके बाद शुक्रवार को उसकी लाश मिली थी।

कहां की है घटना

यह अपराध शुक्रवार को बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में हुआ है। उत्तर दिनाजपुर जिले के गंगुआ गांव की रहने वाली लड़की गुरुवार की शाम ट्यूशन जाने के बाद लापता हो गई थी। रिश्तेदारों और ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका परिवार पूरी रात उसका पता नहीं लगा सका। पीड़िता का शव बाद में स्थानीय लोगों को मिला। जिसके बाद परिवार के लोगों ने दावा किया कि लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई है।

भड़क उठी हिंसा

लाश मिलने के बाद स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। पुलिस जब लाश को कब्जे में लेने के लिए पहुंची तो गांव वाले लोग पुलिस पर भड़क गए। जिसके बाद जमकर आगजनी हुई। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई। पथराव होने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

लाश को घसीटते हुए ले गई पुलिस

इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें से एक वीडियो को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें पुलिस वाले लाश को घसीटते हुए दिख रहे हैं। अमित मालवीय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "इस वीडियो में पश्चिम बंगाल पुलिस जिस शव को असंवेदनशीलता से घसीट रही है, वह उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में राजबंशी समुदाय की एक बलात्कार और हत्या पीड़िता का शव है। इस तरह की जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है जब मकसद सबूतों को खत्म करना या कमजोर करना और अपराध पर पर्दा डालना होता है...।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article