देश

Char Dham Yatra 2023: आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, शुरू हुई चारधाम यात्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2023, 07:49 AM IST

Char Dham Yatra 2023: जानकारी के मुताबिक, मंत्रोच्चारण के बाद गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Image

चार धाम यात्रा शुरू

Photo : BCCL

Char Dham Yatra 2023: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर के साथ ही आज से चारधाम यात्रा का भी शुभारंभ होगा। विधिवत मंत्रोच्चारण के बाद शनिवार(22 अप्रैल) से गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम कंट्रोल रूम- 0135-2559898, 255627 व चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100 जारी किया गया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर-0135-276066, व टोल फ्री नंबर-1070 पुलिस कंट्रोल रूम-100, 112 के अलावा स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा-104, 108 जारी किया गया है।

आज गंगोत्री पहुंचेगी मां गंगा की उत्सव डोली

मंदिर समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, मां गंगा की उत्सव डोली शुक्रवार दोपहर 12 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। यह आज सुबह आइ बजे गंगोत्री पहुंचेगी। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

25 को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

वहीं केदानाथ और बदरीनाथ के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए भी 25 से केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

15 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

जानकारी के मुताबिक, चार धाम यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। यहां उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों के श्रद्धालु पहुंचेंगे। हर साल चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बता दें, यमुनोत्री धाम इस समय बर्फ से ढ़का हुआ है, यहां रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, इसके बावजूद यहां पहुंचने के लिए यात्रियों के उत्साह में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article