देश

Poonch Terror Attack: फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक? मोदी इतने चुप क्यों हैं..पाकिस्तान में खौफ है!

  • Produced by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 10:16 PM IST

Poonch Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक हमले में सेना के पांच जवानों के शहीद होने के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाया गया घेराबंदी और तलाश अभियान शनिवार को दूसरे दिन में जारी है। इसमें ड्रोन एवं खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

Poonch Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से देश में गुस्से का महौल है। शहीद जवानों का अंतिम विदाई दी जा रही है। सेना आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। ऐसे सवाल उठ रहा है कि क्या भारत इस हमले के जवाब में फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करेगा?

पीएम मोदी के फैसले पर टिकी निगाहें

इसे लेकर सबकी निगाहें पीएम मोदी के अगले फैसले की ओर टिकी हुई है। हालांकि PM की खामोशी से आने वाले तूफान का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। इस पर सवाल यह उठता है कि मोदी इतने चुप क्यों हैं..पाकिस्तान में खौफ है!

पुंछ हमले में कई जवान शहीद

पुंछ में गुरुवार को एक आतंकवादी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए थे। साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सेना का ट्रक बृहस्पतिवार शाम को इफ्तार के लिए अग्रिम सीमा पर स्थित एक गांव में फल और अन्य सामान लेकर जा रहा था। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को इस इफ्तार का आयोजन करना था।

जब हुई थी सर्जिकल स्ट्राईक

18 सितंबर 2016 को उरी में आर्मी कैंप पर हमला हुआ था। जिसमें 19 जवान तब शहीद हो गए थे, जब वो कैंप में सो रहे थे। इस हमले का जवाब भारत ने 1o दिनों के अंदर ही दे दिया था। भारतीय सेना की टीम एलओसी पार करके पीओके में गई और आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोल दिया था। सेना के जवानों ने कई आतंकियों को मार गिराया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article