Bomb Threat on PM Modi During Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे से पहले एक धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी मच गई है। पत्र में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है ओर पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पत्र में प्रधानमंत्री के 24 अप्रैल को कोच्चि में होने वाले कार्यक्रम के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी है।
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने पत्र को पुलिस को सौंप दिया है। सामने आया है कि पत्र में एक पता और नाम भी लिखा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उस पते पर दबिश दी है।
