क्राइम

Video: योगी के 'नेशनल और इंटरनेशनल' दुश्मन एक साथ! अतीक की हत्या का बदला लेगा अलकायदा?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 08:13 PM IST

आतंकी संगठन अल-कायदा (Al Qaeda) ने अतीक की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। अल कायदा ने अतीक को शहीद बताते हुए चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में अतीक का बदला लेने साथ ही मुस्लिमों को भड़काने की बात कही गयी है। वहीं योगी सरकार अतीक अहमद के बाद अब माफिया सफाई अभियान चलाने जा रही है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद शुरु हुई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष के निशाने पर पहले से ही योगी सरकार रही है, अब इस मामले में आतंकी संगठन की भी एंट्री हो गई है।

अलकायदा की धमकी

आतंकी संगठन अल-कायदा (Al Qaeda) ने अतीक की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। अल कायदा ने अतीक को शहीद बताते हुए चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में अतीक का बदला लेने साथ ही मुस्लिमों को भड़काने की बात कही गयी है। बता दें हमालावरों ने हत्याकांड के बाद 'जय श्री राम' के नारे लगाए थे। इससे मुस्लिम चरमपंथियों में खासी नाराजगी है। वहीं इस धमकी को मुस्लिम चरमपंथियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

योगी का एक्शन

योगी सरकार इस समय फुल एक्शन में दिख रही है। अतीक के साम्राज्य के साथ-साथ राज्य की बीजेपी सरकार बाकी माफियाओं पर भी सख्त है। उनके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। अतीक के जैसा ही दूसरा माफिया मुख्तार अंसारी इस समय जेल में है। मुख्तार के परिवार पर भी योगी की पुलिस ने शिकंजा कस रखा है।

लिस्ट तैयार

योगी सरकार अतीक अहमद के बाद अब माफिया सफाई अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए 61 माफिया की सूची तैयार की गई है। बताया जा रह है कि यूपी पुलिस ने शराब माफिया, पशु तस्कर, वन माफिया, खनन माफिया, शिक्षा माफिया वगैरह को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article