देश

Rahul Gandhi Bungalow: मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है- बंगला खाली कर बोले राहुल गांधी, अब सोनिया के घर रहेंगे कांग्रेस नेता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 06:02 PM IST

Rahul Gandhi Bungalow: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा हो चुकी है। जिसके आधार पर उनकी सांसद की सदस्यता रद्द हो चुकी है। सांसदी जाने के बाद उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस मिला था, जिसके बाद उन्होंने अपना सरकारी घर आज यानि कि शनिवार 22 अप्रैल को खाली कर दिया।

Image

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी घर

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Bungalow: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद राहुल गांधी अब बेघर हो चुके हैं। सांसदी जाने के बाद उन्हें अपना सरकारी आवास खाली करना पड़ा है, जिसके बाद वो अपनी मां सोनिया गांधी के घर पहुंचे हैं। फिलहाल वो यहीं पर रहने वाले हैं। राहुल गांधी के पास अपना कोई घर नहीं है, सोनिया गांधी के घर से निकलने के बाद पिछले 19 साल से राहुल इसी घर में रह रहे थे।

क्यों खाली किया बंगला

राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके अगले ही दिन उनकी सांसद की सदस्यता रद्द हो गई और उसके बाद उन्हें बंगला खाली कर देने के लिए कह दिया गया। राहुल ने तभी कहा था कि वो घर खाली कर देंगे।

कब से थे इस घर में राहुल

राहुल गांधी पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीते थे। तभी उन्हें 12 तुगलक लेन स्थित यह बंगला मिला था। तब से वो यहीं रह रहे थे। जिसे आज उन्होंने खाली कर दिया है।

राहुल के पास अपना घर नहीं

कुछ दिनों पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास एक भी घर नहीं है। इसके कुछ जब छोटे थे तो इंदिरा गांधी के बंगले में रहे, बड़े हुए तो राजीव गांधी के, फिर सोनिया गांधी के घर में रहे। बाद में जब सांसद बने तो उन्हें भी सरकारी आवास मिल गया।

'सच बोलने की कीमत'

बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सच बोलने की कीमत चुकाई है। राहुल गांधी ने कहा- "मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है। मैं सच के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। यह घर मुझे ह‍िंदुस्‍तान की जनता ने द‍िया था। मैं उनका धन्‍यवाद करता हूं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article