
ताजा खबर, 21 नवंबर 2023 : गुलाबी नगरी में PM मोदी का मेगा रोड शो, ईडी ने AJL और यंग इंडियन की 751.9 करोड़ रुपए की संपति की अटैच
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: नेशनल हेराल्ड केस में अपडेट सामने आया है बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस से जुड़े एजेएल और यंग इंडियन की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जब्त कर ली है, जब्त की गई संपत्ति में एजीएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित कई जगहों की प्रॉपर्टी है वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों से मंगलवार के कई वीडियो सामने आए, पहली बार अंदर फंसे मजदूरों से परिजनों ने लाइव बात की। इस वीडियो के सामने आने के बाद से उनके बच निकलने की और उम्मीद हो गई है। आज दसवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन, ओडिशा से तीन नई ट्रेनों ,जैसे -बादामपहाड़-टाटानगर एमईएमयू; बादामपहाड़-राउरकेला वीकली एक्सप्रेस; और बादामपहाड़-शालीमार वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं भारतीय नौसेना और डीआरडीओ ने आज सीकिंग 42B हेलिकॉप्टर से पहली स्वदेशी रूप से विकसित नौसेना एंटी-शिप मिसाइल का सफलतापूर्वक निर्देशित उड़ान परीक्षण किया उधर मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर एक अहम कदम उठाते हुए इजराइल ने आधिकारिक तौर पर लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है उधर केरल में चिंता में डाल देने वाली एक घटना में एक पूर्व छात्र ने मंगलवार सुबह त्रिशूर में एक स्कूल में गोलीबारी कर भारी अफरातफरी मचा दी आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...