लखनऊ

Lucknow Accident: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्केटिंग कर रहे पुलिस ASP के बेटे की दर्दनाक मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 07:12 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी के नाबालिग बेटे की मौत हो गयी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस के अनुसार लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेता श्रीवास्तव का बेटा 10 साल का नैमिष जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्केटिंग प्रैक्टिस के लिये गया था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में दो आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

चालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है

पुलिस उपायुक्त (DCP) पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बच्चे को कुचलने वाली महिंद्रा एक्सयूवी को बरामद कर उसके चालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान सार्थक सिंह और देव श्री वर्मा के रूप में की गयी है।

ASP श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नैमिष को एक वाहन ने टक्कर मार दी

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही रिमांड पर लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी, श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत एएसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नैमिष को एक वाहन ने टक्कर मार दी उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह स्केटिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article