Punjab Minister: पंजाब में मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने अचानक से मंत्रियों के विभागोंं में फेर बदल कर डाला। इस फेर बदल में भगवंत मान ने अपने एक ताकतवर मंत्री गुरमीत सिंह मीत का कद घटा दिया है, तो वहीं चेतन सिंह जौरामाजरा को और ताकतवर बना दिया है।
गुरमीत सिंह मीत हेयर से छिने कई विभाग
पंजाब कैबिनेट में एक बड़े बदलाव में, मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से उनके अधिकांश विभाग छीन लिए गए हैं, उनके कई विभाग जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा को दिए गए हैं। हेयर के पास अब केवल खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रभार है। उनके खान एवं भूविज्ञान और जल संसाधन विभाग जौरमाजरा को दे दिए गए हैं। इस साल जनवरी की शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्री का पोर्टफोलियो बदले जाने के बाद से वह नाराज चल रहे थे।
गुरमीत के पोर्टफोलियो में दूसरी बार बदलाव
उनका दूसरा विभाग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास ही रखा है। यह दूसरी बार है जब हेयर के पोर्टफोलियो में बदलाव किया गया है। वह पहले उच्च एवं स्कूली शिक्षा का प्रभार संभाल रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि राज्य में आम आदमी पार्टी के 20 महीने के शासन के दौरान जौरमाजरा पंजाब के चौथे सिंचाई मंत्री बने हैं। ब्रह्म शंकर जिम्पा सिंचाई विभाग पाने वाले पहले व्यक्ति थे, उसके बाद हरजोत बैंस और फिर हेयर थे।
राज्यपाल से मिली मंजूरी
कैबिनेट विभागों में बदलाव का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिन में किया था और इसे पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद मान सरकार का यह फैसला प्रभावी हो गया है।
