लखनऊ

Indian Railway News: लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनें तीन महीने के लिए रद्द, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

Indian Railway News: रेलवे के इस फैसले ने ऐसे तमाम यात्रियों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है जिन्होंने पहले से कंफर्म टिकट लिए थे। हालांकि राहत की बात ये है कि रेलवे ऐसे सभी यात्रियों की टिकट का पैसा उन्‍हें वापस यानी रिफंड करेगा।

Image

भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Indian Railway News: अगर आप भी आने वाले तीन महीनों में रेल यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो ठहरिए। ये खबर आपके काम की है क्‍योंकि लखनऊ मंडल से शुरू होने वाले तकरीबन 18 ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। बता दें कि, रेलवे ने ये फैसला दिसंबर से फरवरी के बीच पड़ने वाले कोहरे के चलते लिया है। कहा जा रहा है कि, सभी तीन दर्जन ट्रेनें एक दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 के बीच रद्द रहेंगी। हालांकि कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जिनके फेरे कम कर दिए गए हैं।

रेलवे के इस फैसले ने ऐसे तमाम यात्रियों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है जिन्होंने पहले से कंफर्म टिकट लिए थे। हालांकि राहत की बात ये है कि रेलवे ऐसे सभी यात्रियों की टिकट का पैसा उन्‍हें वापस यानी रिफंड करेगा। उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा बताती हैं कि, अगर यात्रीगण रद्द हो चुकी ट्रेनों के बारे में कोई जानकारी चाहते हैं तो वे रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 और पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

दिसंबर से फरवरी तक ये ट्रेनें कैंसल

ट्रेन नंबरट्रेन का नामकैंसल रहने की अवधि
14524हरिहरनाथ एक्सप्रेसदो दिसंबर से 27 फरवरी तक
14523हरिहरनाथ एक्सप्रेसचार दिसंबर से 29 फरवरी तक
14674शहीद एक्सप्रेसपांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
14673शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक
14004मालदा टाउनतीन दिसंबर से 29 फरवरी तक
14003मालदा टाउनपांच दिसंबर से दो मार्च तक
14235बनारस-बरेली एक्सप्रेसएक दिसंबर से 29 फरवरी तक
14236बनारस-बरेली एक्सप्रेसदो दिसंबर से एक मार्च तक
14229 प्रयागराज संगम-योगनगरीतीन दिसंबर से 29 फरवरी तक
14230 योगनगरी-प्रयागराज संगम चार दिसंबर से एक मार्च तक
18103टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बागचार दिसंबर से 28 फरवरी तक
18104अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बागछह दिसंबर से एक मार्च तक
15058आनन्द विहार-गोरखपुरछह दिसंबर से 28 फरवरी तक
15057गोरखपुर-आनन्द विहारसात दिसंबर से 29 फरवरी तक
04651जयनगर-अमृतसरतीन दिसंबर से एक मार्च तक
04652अमृतसर-जयनगरएक दिसंबर से 28 फरवरी तक
12538 बापूधाम एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक
12537बापूधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक

इन ट्रेनों के फेरे घटाए गए

ट्रेन नंबरट्रेन का नाम कब से कम होंगे फेरे
12226 कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो दिसंबर से
12225कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन दिसंबर से
15909अवध असम एक्सप्रेस दो दिसंबर से
15910 अवध असम एक्सप्रेस पांच दिसंबर से
15035 मऊ-आनन्द विहारतीन दिसंबर से
15026आनन्द विहार-मऊ चार दिसंबर से
11123ग्वालियर-बरौनी मेल चार दिसंबर से
11124बरौनी-ग्वालियर मेल पांच दिसंबर से
अब अगर आप भी अपना रिजर्वेशन इन ट्रेनों से करा चुके हैं तो परेशान न हों क्‍योंकि रेलवे निरस्‍त हुई ट्रेनों की आरक्षित सीटों का रिफंड आपको करेगा। अगर आपको इससे जुड़ी कोई भी मदद चाहिए तो आप हेल्‍पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article