LIVE

ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2023 : भारत ने बांग्लादेश को हराकर जड़ा जीत का चौका, पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से की बात

ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2023 : भारत ने बांग्लादेश को हराकर जड़ा जीत का चौका, पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से की बात

ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2023 : भारत ने बांग्लादेश को हराकर जड़ा जीत का चौका, पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से की बात

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 19 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से गुरुवार को फोन पर बात कर गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत के लंबे समय से जारी सैद्धांतिक रुख को दोहराया वहीं राजस्थान के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने दिल्ली पुहंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। गहलोत ने कहा कि वह सीएम पद छोड़ना चाहते हैं लेकिन सीएम की कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही। शायद छोड़ेगी भी नहीं वहीं इजराइल का हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक गुरुवार को युद्ध पर चर्चा करने के लिए इजराइल पहुंचे उधर भारत और बांग्लादेश के बीच आज वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुकाबला खेला जा रहा है। भारत जब पहले गेंदबाजी करने उतरा तो कुछ ही देर बाद गेंदबाजी करते समय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए और फिर उनके ओवर की बाकी गेंदें करने आए विराट कोहली जिस नजारे ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं गत सात अक्टूबर को इजरायल पर आतंकवादी संगठन हमास के हमलों के बाद जारी लड़ाई में अब तक करीब 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। इजरायल की जवाबी कार्रवाई में फिलीस्तीन में लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 19 अक्टूबर (गुरूवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।

OCT 19, 2023 23:48 IST

चंद्रयान-3 पर बड़ा अपडेट आया सामने

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के फिर से नींद से जागने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।लैंडर और रोवर जब नींद से उठना चाहेगा, अपने आप उठेगा और फिर से काम करेगा, पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2023 22:03 IST

World Cup 2023: भारत ने बांग्लादेश को हराकर जड़ा जीत का चौका

विराट कोहली की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 7 रन से हराया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है, पढें पूरी खबर
OCT 19, 2023 21:05 IST

पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से की बात

प्रधानमंत्री ने फलस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास से कहा कि इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत के लंबे समय से जारी सैद्धांतिक रुख को कायम रखेगा और फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा। उन्होंने अल अलही अस्पताल पर हुए हमले पर चिंता जाहिर की, पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2023 20:39 IST

तेलंगाना में KCR पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना में करीमनगर के दौरे पर पर हैं वहां वो जमकर सीएम केसीआर पर बरसे, कहा-'सीएम केसीआर बीजेपी के मददगार इसलिए उनके पीछे कोई ईडी, सीबीआई या आईटी नहीं... पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2023 19:26 IST

वंदे भारत ट्रेन के बाद अब देश को मिलेगी 'नमो भारत'

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद अब देश को 'नमो भारत' ट्रेन मिलने जा रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20 अक्टूबर) को रीजनल रैपिड ट्रांजिड सिस्टम (RRTS) का उद्धाटन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन ट्रेनों को नए नाम 'नमो भारत' से जाना जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2023 17:41 IST

BJP ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची

भाजपा की सूची में जिन लोगों को नाम शामिल किया गया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2023 16:41 IST

CM भूपेश बघेल पर जमकर बरसे अमित शाह

भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। जगदालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल सरकार पर 1800 करोड़ रुपए के घोटालों में संलिप्त होने का आरोप लगाया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2023 16:12 IST

मणिपुर हिंसा में विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार करेगी आर्थिक मदद

मणिपुर हिंसा के दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी वहीं तमाम लोग विस्थापित भी हुए थे, इसे लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार मदद करेगी, पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2023 15:43 IST

विराट कोहली ने 6 साल बाद की गेंदबाजी, झूम उठे फैंस

भारत और बांग्लादेश के बीच आज वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुकाबला खेला जा रहा है। ये भारत का इस विश्व कप में चौथा मुकाबला है, पढें पूरी खबर
OCT 19, 2023 15:08 IST

मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन... - अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहला निर्णय मुझे मुख्यमंत्री बनाने का लिया। मैं सीएम उम्मीदवार नहीं था, लेकिन उन्होंने मुझे सीएम के रूप में चुना। उन्होंने आगे कहा कि मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है और यह मुझे छोड़ेगा भी नहीं।
OCT 19, 2023 13:41 IST

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में किया ये बड़ा दावा

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इस बार हमें छत्तीसगढ़ में तीन दिवाली मनानी है पहली दिवाली- दिवाली त्योहार की, दूसरी दिवाली- 3 दिसंबर को जब यहां पर बीजेपी की सरकार बनेगी और तीसरी दिवाली- जब अयोध्या में जनवरी में प्रभु श्री राम का मंदिर होगा तब भी दिवाली मनाई जाएगी।"
OCT 19, 2023 13:36 IST

भारत में कोविड के 48 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 307 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 5,32,037 है।आंकड़ों के मुताबिक, अबतक देश में कोविड के 4,49,99,728 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,44,67,384 हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्युदर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 220.67 करोड़ खुराक अबतक दी जा चुकी है।
OCT 19, 2023 12:50 IST

युद्ध के बीच इजराइली के लिये 'काम' में जुटा है केरल का एक शहर

इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर केरल में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन उत्तरी केरल के एक शहर में लोगों का एक समूह युद्ध शुरू होने से पहले और बाद में भी इजराइल के लिए पूरी लगन से ‘काम’ कर रहा है। कन्नूर में एक स्थानीय परिधान इकाई के सैकड़ों दर्जी पिछले आठ वर्षों से इजराइली पुलिस की वर्दी की कमीज तैयार करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राजनीतिक हलचल से दूर कन्नूर हथकरघा और कपड़ा निर्यात की अपनी गौरवशाली परंपरा के लिए भी जाना जाता है। जिले में स्थापित हथकरघा कंपनी ‘मरयान अपैरल प्राइवेट लिमिटेड’ के दर्जी और कर्मचारी इजराइली पुलिस की वर्दी की लंबे आस्तीन वाली हल्के नीले रंग की कमीज तैयार करते हैं। इस कंपनी के मालिक थॉमस ओलिकल ने बताया कि उनके यहां वर्तमान में 1,500 से अधिक प्रशिक्षित कर्मचारी काम कर रहे हैं।
OCT 19, 2023 12:27 IST

राहुल गांधी तेलंगाना में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

तेलंगाना में पार्टी के प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को पेडापल्ली और करीमनगर में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिये मतदान होना है। तेलंगाना में कांग्रेस इकाई ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा,''राहुल, पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'विजय भेरी यात्रा' में शामिल होंगे जिसकी शुरुआत बुधवार से हो रही है।'' राहुल इस दौरान ‘हाउसिंग बोर्ड सर्कल’ से करीमनगर के राजीव चौक तक 'पदयात्रा' भी करेंगे और जहां वह शाम एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को मुलुगु में एक चुनावी रैली में शामिल हुए थे और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि दोनों के बीच 'गुप्त साठगांठ' है।
OCT 19, 2023 10:52 IST

हमास से कम नहीं है भाजपा, बोले संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "असम के सीएम जिस पार्टी में हैं वह हमास से कम नहीं है..... उन्हें पहले इतिहास पढ़ना और समझना चाहिए। वो बीजेपी में हैं तो उन्हें पलेस्टाइन-इजराइल के बारे में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की क्या भूमिका रही है उन्हें जानना चाहिए।"
OCT 19, 2023 10:50 IST

पीएमओ अफसर बन धमकी देने का मामला: CBI ने ली तलाशी

खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का एक उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर आखों के अस्पताल की श्रृंखला का संचालन करने वाले प्रवर्तकों पर विवाद सुलझाने के लिए दबाव बनाने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मयंक तिवारी के अहमदाबाद स्थित परिसरों की तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने इंदौर के एक अस्पताल पर बकाया 16 करोड़ न लेने के लिए प्रवर्तकों पर दबाव बनाया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में ली गई तलाशी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए और उनकी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी ने बताया तिवारी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि तिवारी ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन से कॉल और संदेश के जरिये नेत्र अस्पताल की श्रृंखला ‘डॉ. अग्रवाल’ के प्रवर्तकों से इंदौर में अस्पताल के साथ विवाद को सुलझाने के लिए कहा। इंदौर के अस्पताल को कथित तौर पर 16 करोड़ रुपये ‘डॉ. अग्रवाल’ नाम की नेत्र अस्पताल श्रृंखला को देने थे।
OCT 19, 2023 09:46 IST

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज छत्तीसगढ़ में, नामांकन रैली को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जगदलपुर और कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह आज बृहस्पतिवार सुबह सवा 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर मां दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे। जनसभा के बाद वह दोपहर पौने दो बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे।
OCT 19, 2023 09:38 IST

महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र के समूचे 34 ग्रामीण जिलों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। बयान में कहा गया है कि ये केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे। बयान के अनुसार, 'हर केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।' बयान के मुताबिक, ये एजेंसियां इस क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी। प्रमोद महाजन भाजपा के एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे और उनका 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
OCT 19, 2023 09:33 IST

अमेरिका के रुख को लेकर बाइडन करेंगे संबोधित

इजराइल से लौटने के एक दिन बाद राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार को इजराइल के खिलाफ हमास के हमलों और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अमेरिका के रुख को लेकर देश को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरीन जीन-पियरे ने कहा, 'राष्ट्रपति बाइडन कल इजराइल के खिलाफ हमास के आतंकवादी हमलों और यूक्रेन के खिलाफ रूस के संघर्ष पर अमेरिका के रुख को लेकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।' उन्होंने कहा, 'यह संबोधन स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ से दिया जाएगा।' बाइडन के इजराइल से लौटने के दौरान व्हाइट हाउस ने यह बयान जारी किया। इजराइल के दावे को खारिज कर दिया।
OCT 19, 2023 09:32 IST

गाजा अस्पताल विस्फोट के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं

व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के आकलन के अनुसार एक दिन पहले गाजा अस्पताल पर हुए हमले के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं है। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने एक बयान में कहा, 'अमेरिकी सरकार का आकलन है कि मंगलवार को गाजा पट्टी के अल अहली अस्पताल में हुए विस्फोट के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं है, जिसमें सैकड़ों नागरिक मारे गए।' उन्होंने कहा, 'हमारा आकलन उपलब्ध रिपोर्टिंग पर आधारित है, जिसमें खुफिया जानकारी, मिसाइल गतिविधि, उपग्रह से ली गई तस्वीरें और ‘ओपन सोर्स वीडियो’ तथा घटना की तस्वीरें शामिल हैं।' खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए वॉटसन ने कहा कि गाजा पट्टी में कुछ फलस्तीनी आतंकवादियों का मानना ​​है कि विस्फोट संभवतः फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) द्वारा गलत दिशा में रॉकेट या मिसाइल दागे जाने के कारण हुआ था। उन्होंने कहा, 'जैसा कि राष्ट्रपति ने आज पहले कहा था कि विस्फोट गाजा में एक आतंकवादी समूह द्वारा गलत दिशा में रॉकेट दागे जाने का परिणाम प्रतीत होता है और हम लगातार जानकारी जुटा रहे हैं कि कहीं यह पीआईजे का विफल रॉकेट प्रयास तो नहीं था।'