देश

तेलंगाना में बरसे राहुल गांधी-'सीएम केसीआर बीजेपी के मददगार इसलिए भाजपा उनके परिवार पर नहीं करती हमला'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 19, 2023, 08:35 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना में करीमनगर के दौरे पर पर हैं वहां वो जमकर सीएम केसीआर पर बरसे, कहा-'सीएम केसीआर बीजेपी के मददगार इसलिए उनके पीछे कोई ईडी, सीबीआई या आईटी नहीं...

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना में करीमनगर के दौरे पर पर हैं

तेलंगाना में कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने KCR पर जमकर वार किए,

राहुल गांधी कहते हैं, '...एक तरफ कांग्रेस पार्टी है, और दूसरी तरफ बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम एक साथ हैं। वे एक-दूसरे की मदद करते हैं। लोकसभा में, हो चाहे जीएसटी हो या किसान बिल, बीआरएस ने प्रधानमंत्री मोदी की मदद की...'

राहुल गांधी तेलंगाना की पब्लिक से पूछते हैं '...आपके सीएम के खिलाफ कितने मामले हैं? उनके पीछे कोई ईडी, सीबीआई या आईटी नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सीएम केसीआर बीजेपी की मदद करते हैं...सभी बीजेपी नेता मुझ पर हमला करते हैं, कोई भी भाजपा नेता केसीआर और उनके परिवार पर हमला नहीं करता..."

गौर हो कि तेलंगाना में कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की गुरुवार को शुरुआत कर दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने केसीआर और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया।

राहुल एवं प्रियंका ने दोनों ने 'भाजपा और बीआरएस' में मिलीभगत का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि वह इस बात को महसूस कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हारने जा रही है।

लगाया बीआरएस पर भ्रष्टाचार का आरोप

राहुल गांधी ने चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल बाद भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री लोगों से दूरी बनाए हुए हैं। तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने केसीआर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सारा नियंत्रण सिर्फ एक परिवार के पास है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!