क्रिकेट

Virat Kohli Bowling: विराट कोहली ने 6 साल बाद की गेंदबाजी, झूम उठे फैंस, देखिए वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 19, 2023, 03:26 PM IST

Virat Kohli bowling video goes viral: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पुणे के एमसीए स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत पहले गेंदबाजी करने उतरा। गेंदबाजी के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हुए तो उनका ओवर खत्म करने के लिए विराट कोहली बॉलिंग करने आए और फैंस झूम उठे। यहां देखिए विराट कोहली के बॉलिंग का वीडियो।

Image

विराट कोहली ने की गेंदबाजी (BCCI)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • भारत-बांग्लादेश मैच में विराट कोहली ने की गेंदबाजी
  • हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद खत्म किया ओवर

Virat Kohli Bowling, IND vs BAN World Cup 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच आज वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुकाबला खेला जा रहा है। ये भारत का इस विश्व कप में चौथा मुकाबला है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह नजमुल शांतो कप्तानी कर रहे हैं। मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत जब पहले गेंदबाजी करने उतरा तो कुछ ही देर बाद गेंदबाजी करते समय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोटिल हो गए और फिर उनके ओवर की बाकी गेंदें करने आए विराट कोहली (Virat Kohli) जिस नजारे ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

टीम इंडिया जब पहले गेंदबाजी करने उतरी तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुरुआत में अपनी शीर्ष गेंदबाजों से बॉलिंग कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली तो नौवें ओवर में ही हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी के लिए बुलाना पड़ा। पांड्या जब अपना पहला ओवर कर ही रहे थे तभी वो चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। तब ओवर की तीन गेंदें बाकी थीं, इसलिए विराट कोहली ने अपने हाथों में गेंद थामी और ओवर खत्म करने उतर पड़े। जैसे ही फैंस ने विराट को बॉलिंग के लिए तैयार होते देखा तो पुणे का पूरा मैदान विराट-विराट नाम से गूंज पड़ा।

विराट कोहली ने तीन गेंदें की जिसमें पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया, दूसरी गेंद पर एक रन आया और तीसरी गेंद पर भी एक रन आया। इस तरह विराट कोहली का तीन गेंदों का ये मनोरंजक नजारा समाप्त हुआ और फैंस ने इसका खूब लुत्फ उठाया, देखते-देखते इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यहां दिलचस्प बात ये भी रही कि विराट कोहली गेंदबाजी के दौरान चश्मा लगाकर बॉलिंग करते रहे। यहां देखिए विराट की गेंदबाजी का वीडियो जो आईसीसी ने शेयर किया।

आखिरी बार विराट ने 6 साल पहले की थी गेंदबाजी

विराट कोहली ने इससे पहले अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार गेंदबाजी की थी। अगर उनके पूरे करियर की बात करें तो उन्होंने वनडे में 641 गेंदें फेंकी हैं और 4 विकेट भी लिए हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 152 गेंदें फेंकी हैं और उसमें भी चार विकेट लिए। जबकि टेस्ट क्रिकेट में विराट ने 175 गेंदें फेंकी हैं लेकिन कोई विकेट नहीं लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article