16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर में विरोध प्रदर्शन, फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बालासोर जिले में बुधवार को बीजद कार्यकर्ताओं ने एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया। बीजद कार्यकर्ताओं ने बालासोर में सड़कों पर टायर जलाए और सरकार की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। झारखंड के बोकारो में गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए। साथ ही सीआरपीएफ के एक जवान की भी जान चली गई। मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है। CCTV फुटेज और हेडलाइट के टुकड़े जांच में अहम सुराग साबित हुए, जिनकी मदद से आरोपी तक पहुंचा गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के मिशन बाद की कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 17 अगस्त तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। गाजा पट्टी पर मंगलवार को इजराइली हमलों में 90 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी शाती शरणार्थी शिविर में हुए एक हमले में फलस्तीनी विधायिका के हमास सदस्य की मौत हो गई, साथ ही उसी इमारत में शरण लिए हुए एक पुरुष, एक महिला और उनके छह बच्चे भी मारे गए। हताहतों को इसी अस्पताल में लाया गया था। शिफा अस्पताल के अनुसार, सोमवार शाम गाजा शहर के तेल अल-हवा ज़िले में एक घर पर हुए हमले में एक परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।
16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर में विरोध प्रदर्शन, फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
बम की धमकी वाले ईमेल की जांच में पुलिस उलझी
मानसून सत्र में आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि ‘हिमंत को निश्चित ही जेल भेजा जाएगा': हिमंत ने किया दावा
नितेश राणे समाज में विभाजन पैदा करने के लिए देते हैं गलत बयान : शशिकांत शिंदे
पाकिस्तान में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 116 की मौत
पुनीत कुमार गोयल मणिपुर के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए
क्या बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन शामिल होगी JMM, सांसद पप्पू यादव ने शामिल होने की वकालत की
छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर में विरोध प्रदर्शन
मेघालय : संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में बीएसएफ के दो जवान घायल
बोकारो में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
लोकमान्य तिलक के प्रपौत्र और ‘केसरी' के संपादक दीपक तिलक का निधन
'Udaipur Files' की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
कानपुर में ट्रक चालक को लूटने के आरोप में 11 पुलिसकर्मी निलंबित
मुंबई में व्यक्ति ने सौतेली बेटी की हत्या कर शव समुद्र में फेंका
पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया। इस हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया।
