देश

क्या बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन शामिल होगी JMM, सांसद पप्पू यादव ने शामिल होने की वकालत की; दलित-आदिवासी वोट बैंक को साधने प्लान

Bihar Election: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को महागठबंधन का हिस्सा बनने की वकालत की। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन का हिस्सा बने।

Image

सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में JMM के शामिल होने की वकालत की

Bihar Assembly Election: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को गठबंधन का हिस्सा बनने की वकालत की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को बिहार में भी गठबंधन का हिस्सा होना चाहिए।

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस हमेशा अपनी विचारधारा, अपने कार्यकर्ताओं और गठबंधन के सम्मान को प्राथमिकता देती है। कांग्रेस चाहती है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन का हिस्सा बने। हेमंत सोरेन हर परिस्थिति में हमारे साथ रहें। लगभग 2 से 2.5 प्रतिशत वोट बैंक उन्हें (हेमंत सोरेन) अपना नेता मानते हैं। व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को बिहार में भी गठबंधन का हिस्सा होना चाहिए। हम लोग एक बड़े गठबंधन के पक्ष में हैं, जिनमें वामपंथ, माले, मुकेश सहनी और हेमंत सोरेन का दल शामिल हैं। इसलिए हमारे नेता का निर्णय सर्वोपरि हैं, क्योंकि वो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। वो महागठबंधन को मजबूत देखना चाहते हैं और हम इसे कमजोर होने नहीं देंगे।

कोई असहज नहीं है। हम सभी एक हैं: पप्पू यादव

पप्पू यादव और कांग्रेस के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण राजद के असहज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई असहज नहीं है। हम सभी एक हैं। लालू यादव और हम लोग मिलकर निश्चित रूप से बिहार में हर कीमत पर गठबंधन को मजबूत रखेंगे। कौन असहज है, उससे मेरा कोई सवाल नहीं है। मैं अपने नेता के निर्णय के साथ हूं। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि हम अपने नेता के विजन के साथ एनडीए को हराएंगे और उनके विजन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article