LIVE
आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2023: मध्य प्रदेश में बदले गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कमलनाथ OUT! जीतू पटवारी को कमान
आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2023: मध्य प्रदेश में बदले गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कमलनाथ OUT! जीतू पटवारी को कमान
DEC 16, 2023 20:50 IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बने चरणदास महंत
AICC ने आदेश जारी कर चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। नेता-प्रतिपक्ष के लिए विधायकों से रायशुमारी की गई थी। विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉ. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई थी। जिनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की है। वहीं दीपक बैज पीसीसी अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है जबकी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के प्रथम दावेदार भूपेश बघेल ही माने जा रहे थे।
DEC 16, 2023 20:43 IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी
जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उमंग सिंघार को CLH लीडर और हेमंत कटारे को मध्य प्रदेश का उपनेता बनाया गया है।
DEC 16, 2023 20:41 IST
दीपक बैज छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के CLP नेता के रूप में नियुक्त किया। दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
DEC 16, 2023 19:03 IST
'जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब शुरू होती है मोदी की गारंटी'
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं ये चाहता हूं कि 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह देश विकसित हो। पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार 4 करोड़ से ज्यादा घर बना चुकी है।' उन्होंने पांच राज्यों में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 18:13 IST
PM मोदी ने की पांच राज्यों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पांच राज्यों - राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम - में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब ‘मोदी की गारंटी’ शुरू होती है।’’ यह यात्रा अन्य राज्यों में पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से लागू आदर्श आचार संहिता के कारण इसकी शुरुआत में देरी हुई।
DEC 16, 2023 17:42 IST
AAP ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को नियुक्त किया पार्टी का नेता
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में आप पार्टी के नेतृत्व ने कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में, जिन्हें ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं, राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे। पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 17:10 IST
विकास परियोजनाएं शुरू करने के लिए सूरत और वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करने के लिये 17 और 18 दिसंबर को सूरत एवं वाराणसी जायेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाग लेने के लिए वाराणसी जाने से पहले रविवार को सूरत डायमंड बोर्स और सूरत हवाई अड्डा पर एक नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि रविवार शाम वह नमो घाट पर ‘काशी तमिल संगमम- 2023’ का उद्घाटन करेंगे। वाराणसी में अगले दिन वह एक सार्वजनिक समारोह में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे और 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में भी भाग लेंगे।
DEC 16, 2023 17:01 IST
2024 की जनगणना के बाद लागू होगा महिला आरक्षण कानून
महिला आरक्षण कानून देश में कब लागू किया जाएगा? इस सवाल का जवाब खुद मोदी सरकार की महिला मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया है। उन्होंने बताया है कि महिला आरक्षण कानून 2024 की जनगणना के बाद लागू किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र 2024 की जनगणना के बाद महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए कदम उठाएगा। पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 16:23 IST
मंगलुरु के बंदरगाह पर पहुंचा 'एमएस नौटिका' जहाज
मार्शल द्वीप के ध्वज वाला ‘एमएस नौटिका’ जहाज 501 यात्रियों और चालक दल के 395 सदस्यों के साथ मंगलुरु के बंदरगाह पर पहुंचा। न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी ने शनिवार को कहा कि इस मौसम के दौरान बंदरगाह पर आने वाला यह तीसरा विदेशी जहाज है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 180.5 मीटर की कुल लंबाई और 30,277 टन की वहन क्षमता वाला जहाज शुक्रवार सुबह आठ बजे बंदरगाह पर पहुंचा। जहाज मुंबई और मोरमुगाओ बंदरगाहों से रवाना हुआ था। जहाज को बंदरगाह पर बर्थ संख्या चार पर खड़ा किया गया है। मंगलुरु के बैंड वादकों और अन्य कलाकारों ने पर्यटकों का स्वागत किया। मंगलुरु और उसके आसपास के स्थानों की यात्रा के लिए वाहनों पर सवार होने से पहले, आगंतुकों को मेडिकल स्क्रीनिंग और आव्रजन तथा सीमा शुल्क काउंटर से गुजरना पड़ा। पर्यटकों ने पुराने सेंट अलॉयसियस चैपल, गोकर्णनाथेश्वर मंदिर और करकला गोमतेश्वर मंदिर सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। उन्होंने शहर के स्थानीय बाजार में भी समय बिताया। जहाज शाम पांच बजे अपने अगले गंतव्य कोचीन बंदरगाह के लिए रवाना होगा।
DEC 16, 2023 16:22 IST
संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी महेश कुमावत गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार छठा आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और पुलिस ने आरोपी महेश कुमावत को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार महेश भी पूरी साजिश का हिस्सा था। घंटों चली पूछताछ के बाद महेश की गिरफ्तारी की गई। पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 16:20 IST
पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से ‘सार्थक' वार्ता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा आज का दिन भारत और ओमान के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। आज 26 साल बाद ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 15:40 IST
कौन बनेगा पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री? आ गई चुनाव की तारीख
कौन बनेगा पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री? इस सवाल का जवाब अगले साल यानी 2024 के फरवरी महीने में मिल जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 14:49 IST
संसद की सुरक्षा में क्यों हुई चूक? राहुल गांधी ने बताया कारण
राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा में चूक पर कहा है कि 'ये घटना क्यों हुई, देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। पीएम मोदी की पॉलिसीज के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 13:56 IST
समुद्री लुटेरे कर रहे थे मालवाहक जहाज अगवा करने की कोशिश
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक जहाज को अगवा होने से बचाया, पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 12:45 IST
Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: मथुरा श्रीकृष्ण जन्भूमि विवाद में बड़ा खुलासा!
: शाही ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर हसन ने स्वीकारा...मुगल बादशाह ओरगंजेब से पहले शाही ईदगाह का कोई जिक्र नहीं..तब नहीं थी शाही ईदगाह...,पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 12:06 IST
कैसे ललित झा बन गया संसद सुरक्षा चूक केस का मास्टरमाइंड? जानिए
आरोपियों ने जिस तरह से साजिश रची थी और घटना से पहले रेकी करने के लिए कई बार दिल्ली का दौरा किया था, उससे पुलिस को इसमें विदेशी ताकत का हाथ होने का संदेह है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 11:13 IST
जयपुर में 'निर्भया कांड' चलती बस में म्यूजिक बजाकर कर 19 वर्षीय युवती से गैंग रेप
जयपुर-आगरा हाईवे पर चलती बस में एक युवती के साथ चालक और कंडक्टर ने मिलकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया हैं। जानकारी के अनुसार युवती कानपुर से जयपुर जा रही थी, पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 11:07 IST
पन्नू मामले में भारतवंशी सांसदों की टिप्पणी
अमेरिकी सरकार ने पांच भारतीय अमेरिकी सांसदों को सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अभियुक्त बनाए गए निखिल गुप्ता (nikhil gupta) के बारे में जानकारी दी है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 11:05 IST
द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका
भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज से मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। इसे लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 16, 2023 09:40 IST
खुशखबरी! राम मंदिर उद्घाटन के पहले देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या तक चलाई जाएंगी 1,000 ट्रेनें
राम मंदिर उद्घाटन के पहले 100 दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या तक 1,000 ट्रेनें चलाई जाएंगी, रेल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी, पढ़ें पूरी खबर
