जयपुर

Jaipur News: जयपुर में 'निर्भया कांड' चलती बस में म्यूजिक बजाकर कर 19 वर्षीय युवती से गैंग रेप

जयपुर-आगरा हाईवे पर चलती बस में एक युवती के साथ चालक और कंडक्टर ने मिलकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया हैं। जानकारी के अनुसार युवती कानपुर से जयपुर जा रही थी।

Image

चलती बस में युवती के साथ गैंग रेप

Jaipur News: जयपुर-आगरा हाईवे पर चलती बस में एक युवती से गैंग रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती से बस चालक ने दुष्कर्म किया, फिर सहायत चालक रेप कर रहा था तो एक यात्री केबिन का गेट खुलवाकर वहां पहुंचा तो वारदात का पता चला। युवती की चीख सुनकर यात्री ने कंडक्टर को पकड़ लिया। हल्ला सुनकर अन्य यात्री भी केबिन में पहुंच गए और कंडक्टर की पिटाई कर दी, तभी चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर भाग गया। बाद में एक यात्री बस चलाकर कानोता लेकर पहुंचा।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

डरी सहमी पीड़िता की तरफ से दो दिन पहले रिपोर्ट लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और उत्तर प्रदेश निवासी कंडक्टर मोहम्मद आरिफ खान को गिरफ्तार किया। मामले में उत्तर प्रदेश निवासी ललित नाम के चालक को तलाश जारी है।

मामा के पास आने के लिए निकली थी युवती

बस्सी एसीपी फूलचंद ने बताया कि युवती के मामा जयपुर में रहते हैं। मामा के पास काम करने के लिए 9 दिसम्बर की शाम को कानपुर से वीडियोकोच बस में जयपुर आने के लिए बैठी थी। बस में पीछे सभी सीट भर जाने पर परिचालक ने सात आठ अन्य सवारियों के साथ उसे भी केबिन में बैठा दिया।

म्यूजिक की आवाज तेज कर घटना को दिया अंजाम

पीड़िता ने बताया कि रास्ते में देर रात तक अलग-अलग जगह केबिन में बैठी सवारी उतर गई। वह अकेली रह गई थी। नजदीक बैठे चालक ने केबिन में ऊपर की तरफ बनी स्लीपर सीट पर सोने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद वह भी वहां आ गया और उससे रेप किया। पीड़िता चिल्लाई तो चालक के साथी म्यूजिक की आवाज तेज कर दी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!