क्रिकेट

Mohammed Shami ruled out: द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज बाहर

Mohammed Shami ruled out of IND vs SA Test: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज से मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। इसे लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

Image

मोहम्मद शमी

Photo : AP

Mohammed Shami ruled out of IND vs SA Test: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल धाकड़ गेंदबाज और शानदार फॉर्म से गुजर रहे मोहम्मद शमी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसे लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

मोहम्मद शमी के अलावा भारत की वनडे टीम के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। दरअसल तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने पिता की तबीयत के चलते इस श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया है। दीपक चाहर की जगह आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। भारत को द.अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच रविवार को खेलना है। वहीं टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 दिसंबर 2023 से होने वाली है।

पहले वनडे के बाद टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे श्रेयस अय्यर

बीसीसीआई ने अपने बयान में ये भी जानकारी दी है कि धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले वनडे मैच के बाद टीम का साथ छोड़ देंगे। वे द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। अय्यर वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में थे और अब उनकी टेस्ट में भी वापसी की पूरी उम्मीद जताई जा रही है ऐसे में उन्हें इसले लिए पूरी तरह से तैयार रहना जरूरी है।

वनडे सीरीज में राहुल द्रविड़ नहीं रहेंगे हेड कोच

बीसीसीआई ने ये भी ऐलान किया है कि वनडे सीरीज में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भाग नहीं लेने वाले हैं। उनकी जगह इंडिया ए का कोचिंग स्टाफ रहेगा। जिसमें सिधांशू कोटक, रजीब दत्ता और अजय बत्रा रहेंगे। वहीं टीम इंडिया का मेन कोचिंग स्टाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए टीम इंडिया के बाकि खिलाड़ियों के साथ जुट जाएगा। बता दें कि टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद जरूरी है। ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article