Indian Navy News: भारतीय नौसेना ने मालवाहक जहाज को अगवा (Hijacking in Arabian Sea) करने की कोशिश विफल कर दी, माल्टा के जहाज (MV Ruen) को बचाया है, बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने अरब सागर में एक मालवाहक जहाज के अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया है।
नौसेना ने बताया कि छह अज्ञात लोगों ने मालटा का ध्वज लगे मालवाहक जहाज एमवी रुएन पर कब्जा कर लिया था लेकिन जैसे ही इसकी भनक लगी, भारतीय नौसेना तुरंत एक्शन में आ गई।
जहाज ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर मैसेज भेजा था जिसमें लगभग छह अज्ञात लोगों के जहाज पर सवार होने का संकेत दिया गया था, इसपर तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए भारतीय नौसेना ने इलाके में निगरानी करने वाले अपने नौसेना समुद्री गश्ती विमान पहले भेजा, बाद में एमवी रुएन का पता लगाने और उसकी मदद करने के लिए अदन की खाड़ी में एंटी पाइरेसी गश्त पर तैनात अपने युद्धपोत को भेज दिया।
