LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 14 मई 2024 : दिल्ली में 15 मई को होने वाली CUET-UG परीक्षा टली, स्वाति मालीवाल के साथ सच में हुई थी केजरीवाल के घर में मारपीट

रवि वैश्यUpdated May 14, 2024, 23:46 IST
Follow on Google News
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 14 मई 2024

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 14 मई 2024 : दिल्ली में 15 मई को होने वाली CUET-UG परीक्षा टली, स्वाति मालीवाल के साथ सच में हुई थी केजरीवाल के घर में मारपीट

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 मई 2024 और बड़ी खबरें : सोमवार को स्वाति मालीवाल को लेकर एक घटना सामने आई थी कि उनके साथ सीएम हाउस यानि कि केजरीवाल के घर में मारपीट की गई है। स्वाति मालीवाल आप की राज्यसभा सांसद हैं और पूर्व में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। मालीवाल ने तब खुद दिल्ली पुलिस को भी फोन किया था। इस घटना को लेकर आप और केजरीवाल दोनों ने चुप्पी साध रखी थी वहीं ईडी ने आज दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दाखिल किए जाने वाले अगले आरोपपत्र में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जाएगा। ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी का किया विरोध, जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी द्वारा लगातार आबकारी नीति घोटाले की सुनवाई में देरी कराने की कोशिश की जा रही है उधर गुजरात में नर्मदा जिले के पोइचा गांव में मंगलवार को छह बच्चों के साथ 45 वर्षीय एक व्यक्ति नर्मदा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन लापता हो गए उधर महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर से पांव पसार रहा है। यहां ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के 91 मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 51 मामले पुणे से हैंआगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...

MAY 14, 2024 23:48 IST

दिल्ली में 15 मई को होने वाली CUET-UG परीक्षा टली, जानें एग्जाम की नई तारीख

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को कहा कि 15 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा -स्नातक (CUET UG Exam) को 'अपरिहार्य कारणों' से दिल्ली भर के केंद्रों के लिए स्थगित कर दिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 14, 2024 22:46 IST

DHFL Bank Fraud Case: धीरज वधावन को CBI ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को 34,000 करोड़ रुपए डीएचएफएल बैंक धोखाधड़ी जांच में धीरज वधावन को गिरफ्तार किया। धीरज वधावन को पहले एजेंसी ने यस बैंक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर थे, पढें पूरी खबर
MAY 14, 2024 21:44 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से नामांकन पत्र किया दाखिल, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक वो तीन करोड़ दो लाख छह हजार 889 रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं, पढ़ें पूरी खबर
MAY 14, 2024 20:22 IST

क्या कश्मीर की वजह से PoK होना चाह रहा पाकिस्तान से अलग

पीओके में भड़की ये आग कोई एक दिन की नहीं है। सालों से जो जुल्म पीओके के लोगों पर हो रहा है, पाक सरकार जो सौतेला व्यवहार उनके साथ कर रही है, वो तो गुस्से का कारण है ही। एक और बड़ा कारण है वो है हमारा कश्मीर, पढ़ें पूरी खबर
MAY 14, 2024 17:44 IST

स्वाति मालीवाल के साथ सच में हुई थी केजरीवाल के घर में मारपीट

आप सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट वाली खबर को लेकर कहा कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई, पढें पूरी खबर
MAY 14, 2024 17:43 IST

आबकारी नीति घोटाला: आरोपपत्र में AAP को बनाया जाएगा आरोपी

ईडी ने आज दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दाखिल किए जाने वाले अगले आरोपपत्र में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जाएगा, पढें पूरी खबर
MAY 14, 2024 14:31 IST

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पीएम मोदी को चुनाव लड़ने से रोकने वाली याचिका

उच्चतम न्यायालय ने चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर नफरत भरे भाषण देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार किया।
MAY 14, 2024 14:15 IST

ओडिशा: बेरहामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हाथापाई में घायल हुए

ओडिशा की बेरहामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रदीप पाणिग्रही और इसी नाम के विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के बीच सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पाणिग्रही घायल हो गए। पाणिग्रही के दाहिने कंधे पर चोट आई और उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत भी की है। उन्हें बेरहामपुर के एक मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया और मंगलवार को उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ले जाया गया।इस बीच, बेरहामपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार एस शंकर दास को गोसानी नुआगांव पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया जिसके बाद उनके समर्थकों ने रिहाई की मांग और चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर धरना दिया।
MAY 14, 2024 14:12 IST

जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना जमानत पर जेल से रिहा

MAY 14, 2024 13:54 IST

स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर एमसीडी में हंगामा

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। मालीवाल ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक निजी कर्मचारी वैभव ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आसन के करीब आकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे और घटना को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। उन्होंने “केजरीवाल हाय-हाय” और “केजरीवाल इस्तीफा दो” के नारे लगाए। विपक्षी पार्षद महापौर के आसन के पास पोस्टर लेकर खड़े थे, जिन पर ''दलित महापौर को कुर्सी पर बिठाओ, दलित विरोधी केजरीवाल इस्तीफा दो'' नारे लिखे हुए थे।
MAY 14, 2024 13:52 IST

आम आदमी पार्टी ने ‘वॉशिंग मशीन का काला जादू' अभियान शुरू किया

आम आदमी पार्टी ने आम आदमी को देश के हालात को लेकर जागरूक करने के मकसद से मंगलवार को ‘वॉशिंग मशीन का काला जादू’ अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत पर आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है कि वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन हम लोगों को इन दावों की सच्चाई के बारे में बताएंगे। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अजित पवार, अशोक चव्हाण और हिमंत विश्व सरमा जैसे नेताओं को पार्टी में शामिल करने को लेकर विपक्षी दल भाजपा के लिए अक्सर ‘वॉशिंग मशीन’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मशीन कैसे काम करती है, इसका प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने छह माह तक अभियान चलाया और आरोप लगाया था कि हिमंत विश्व सरमा शारदा घोटाले में शामिल थे।
MAY 14, 2024 13:10 IST

थोक मुद्रास्फीति अप्रैल में लगातार दूसरे महीने बढ़कर 1.26 प्रतिशत

ईंधन और बिजली के साथ-साथ खाद्य पदार्थों, खासकर सब्जियों की कीमतों में वृद्धि के कारण अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने बढ़कर 1.26 प्रतिशत हो गई। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल 2023 में 0.79 प्रतिशत और मार्च 2024 में 0.53 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, अप्रैल 2024 में मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी की मुख्य वजह खाद्य वस्तुओं, बिजली, कच्चे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस, खाद्य उत्पादों के निर्माण, अन्य विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि रही। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई, जो मार्च में 6.88 प्रतिशत थी। सब्जियों की महंगाई दर 23.60 प्रतिशत रही, जो मार्च में 19.52 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली में मुद्रास्फीति अप्रैल में 1.38 प्रतिशत रही, जो मार्च में (-)0.77 प्रतिशत थी।
MAY 14, 2024 13:08 IST

अदालत ने रामदेव, बालकृष्ण, पतंजलि आयुर्वेद को जारी अवमानना नोटिस पर आदेश सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट ने योगगुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को भ्रामक विज्ञापन मामले में जारी अवमानना नोटिस पर मंगलवार को अपना आदेश सुरक्षित रखा।न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने इस बात का संज्ञान लिया कि पतंजलि की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कंपनी के तीन उत्पादों के विज्ञापन वापस लेने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देने वाला हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा है। इन तीन उत्पादों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। पीठ ने कहा कि तीन सप्ताह के अंदर हलफनामा दायर किया जाए।
MAY 14, 2024 12:01 IST

मंडी में कंगना रनौत का रोड शो

MAY 14, 2024 11:56 IST

दिल्ली के कई अस्पतालों को बम की धमकी वाला ईमेल

Delhi Hospitals Bomb Threat News: दिल्ली के कई अस्पतालों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल सहित कई अस्पतालों में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है और तलाशी अभियान जारी है।
MAY 14, 2024 11:37 IST

बाबा रामदेव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

MAY 14, 2024 11:30 IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद में अर्धसैनिक रेंजर्स के साथ झड़प के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मंगलवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। पीओके में गेहूं के आटे की ऊंची कीमतों और बिजली के बढ़े हुए दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, विवादित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए अर्धसैनिक रेंजर्स पर क्षेत्र से बाहर निकलते समय हमला हो गया। खबर में कहा गया है कि पांच ट्रकों समेत 19 वाहनों के काफिले ने खैबर पख्तूनख्वा की सीमा से लगे गांव ब्रारकोट से बाहर निकलने के बजाय कोहाला से क्षेत्र से बाहर निकलने का विकल्प चुना। खबर के अनुसार, जैसे ही काफिला "आक्रोशित माहौल" में मुजफ्फराबाद पहुंचा, शोरां दा नक्का गांव के पास उस पर पत्थरों से हमला किया गया, जिसका जवाब उन्होंने आंसू गैस और गोलीबारी से दिया।
MAY 14, 2024 10:56 IST

भोपाल में कारोबारी और उसके सहयोगी के घर से 72 लाख रुपये नकद जब्त

पुलिस ने भोपाल में एक व्यापारी और उसके एक परिचित के घर से 72 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह बरामदगी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान की गई है। व्यवसायी फटे और गंदे नोटों को बदलने का काम करता है और उसने पुलिस को बताया कि वह इस काम के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अधिकृत है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने 'हवाला' (अवैध धन लेनदेन) गिरोह के बारे में एक सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात यहां अशोक गार्डन इलाके में कारोबारी के घर पर छापा मारा। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रियंका शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने वहां से 31.58 लाख रुपये जब्त किए और उस कमरे को सील कर दिया जहां से पैसे मिले थे। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने बैरागढ़ इलाके में उसके परिचित के घर से 40.11 लाख रुपये जब्त किए।
MAY 14, 2024 10:51 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने नामांकन से पहले गंगा पूजन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वह दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा पूजन और आरती की। पीएम मोदी अब काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत में काल भैरव मंदिर के गेट पर महिलाएं खड़ी हैं। वह प्रधानमंत्री के लिए रामधुन गा रही हैं। उनका कहना है कि पीएम अबकी बार रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित एनडीए नेता गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी के एक होटल में पहुंचे। भाजपा, पीएम मोदी के नामांकन के माध्यम से पूरे देश और विपक्ष को बड़ा संदेश देना चाहती है। इसी कारण पहले रोड-शो में लाखों की भीड़ की झलक दिखाई। अब नामांकन दाखिले के समय पूरे देश के एनडीए के नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री काशी में एकजुट होकर देश को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं।
MAY 14, 2024 10:20 IST

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर पिछले महीने हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह हरियाणा के फतेहाबाद का निवासी है। मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार शाम को आरोपी को उसके गृहनगर से गिरफ्तार किया।