एजुकेशन

दिल्ली में 15 मई को होने वाली CUET-UG परीक्षा टली, जानें एग्जाम की नई तारीख

CUET-UG 2024 News: दिल्ली में 15 मई को होने वाली CUET-UG एग्जाम को एनटीए ने स्थगित कर दिया गया है, बताते हैं कि ये परीक्षा इसी महीने का आखिर में होगी।

Image

संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा -स्नातक (CUET- UG 2024) परीक्षा दिल्ली में टली

KEY HIGHLIGHTS
  1. 15 मई को होने वाली CUET UG Exam को 'अपरिहार्य कारणों' से दिल्ली भर के केंद्रों के लिए स्थगित कर दिया गया
  2. केवल दिल्ली भर के केंद्रों में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्थगित कर दिया गया है
  3. दिल्ली सहित सभी केंद्रों पर अन्य तिथियों (16, 17 और 18 मई) को निर्धारित परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित

CUET-UG 2024 News: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को कहा कि 15 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा -स्नातक (CUET UG Exam) को 'अपरिहार्य कारणों' से दिल्ली भर के केंद्रों के लिए स्थगित कर दिया गया है, उसने कहा कि परीक्षा अब दिल्ली में 29 मई को होगी और अभ्यर्थियों के लिए संशोधित प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

एनटीए ने एक बयान में कहा, 'सभी संबंधित अभ्यर्थियों और हितधारकों को सूचित किया जा रहा है कि अपरिहार्य कारणों से, परीक्षा पेपर (रसायन विज्ञान - 306, जीवविज्ञान - 304, अंग्रेजी - 101 और सामान्य परीक्षा - 501) जो पहले 15 मई 2024 को निर्धारित की गई थी, केवल दिल्ली भर के केंद्रों में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्थगित कर दिया गया है।'

उसने कहा कि 15 मई को होने वाली परीक्षा गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा सहित देश भर के सभी शहरों और विदेशों में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने कहा कि दिल्ली सहित सभी केंद्रों पर अन्य तिथियों (16, 17 और 18 मई) को निर्धारित परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article