LIVE

ताजा खबर, 14 अगस्त 2023 : एल्विश यादव बने बिग बॉस विजेता, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन

शिशुपाल कुमारUpdated Aug 14, 2023, 23:53 IST
Follow on Google News
ताजा खबर, 14 अगस्त 2023 : एल्विश यादव बने बिग बॉस विजेता, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन

ताजा खबर, 14 अगस्त 2023 : एल्विश यादव बने बिग बॉस विजेता, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम हो गई है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। देश आज़ादी के 76 साल का जश्न मना रहा है और 77वें साल में प्रवेश कर रहा है। इसी के चलते लाल किले पर होने वाला कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है। पहली बार ध्वजारोहण के दौरान दिए जाने वाली 21 तोपों की सलामी पूरी तरह से स्वदेशी तोपों से दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर देश के बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाए जाने की 2021 में घोषणा की थी। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर टूट रही है। यहां शिमला से बड़ी खबर सामने आई है। समरहिल इलाके में भारी भूस्खलन हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यहां स्थित शिव मंदिर के नीचे 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर मौजूद हैं और लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले सोलन से बड़ी खबर सामने आई थी, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

AUG 14, 2023 23:49 IST

Bigg Boss OTT Season 2 Winner: एल्विश यादव बने बिग बॉस विजेता

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम हो गई है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं। पढें पूरी खबर
AUG 14, 2023 23:47 IST

'स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का आखिरी भाषण होगा'

ममता बनर्जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार का भाषण लाल किले की प्राचीर से उनका आखिरी भाषण होगा, लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया छह महीने बाद संसदीय चुनाव जीतेगा। पढें पूरी खबर
AUG 14, 2023 23:46 IST

Femina के कवर पेज पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने फेमिना के लेटेस्ट एडिशन की पहली कॉपी सौंपने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, मैगजीन में महिला सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति के रूप में कवर पर राष्ट्रपति को दर्शाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 21:22 IST

राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर को घर बुलाकर कराया लंच

दिल्ली की आजादपुर मंडी के एक सब्जी विक्रेता ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिससे राहुल हाल ही में मिले थे, अब राहुल ने रामेश्वर की इच्छा पूरी कर दी। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 20:28 IST

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है भारत'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारे 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह हम सभी के लिए गौरवशाली एवं शुभ अवसर है। पढें पूरी खबर
AUG 14, 2023 19:22 IST

बिहार में जातीय जनगणना से जुड़ी याचिका पर टली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में जाति-आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने के पटना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आवेदनों पर सुनवाई स्थगित कर दी। पढें पूरी खबर
AUG 14, 2023 16:50 IST

PM Modi Speech: कई मायनों में ऐतिहासिक होगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 का न सिर्फ एजेंडा सेट करेंगे बल्कि अगले 25 साल यानी कि 2047 के विकास का ब्लूप्रिंट भी लोगों के सामने रखेंगे। जी हां लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर आखिरी संबोधन होगा, पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 16:49 IST

'X' की डीपी में तिरंगा लगाने पर हटा CM योगी व शिवराज समेत कई हस्तियों का ब्लू टिक

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (अब X) बीते कई महीनों से अपने ब्लू टिक को लेकर चर्चा में है। एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ब्लू टिक वैरिफिकेशन को पेड कर दिया गया है। अब सिर्फ उन्हीं यूजर्स के अकाउंट पर ब्लू टिक है, जो इसकी पेड सर्विस ले रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 16:50 IST

भारत की नागरिकता छोड़ विदेश जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा

Indians Relinquishing Citizenship: भारत की नागरिकता छोड़ विदेश जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले साढ़े पांच में जनवरी 2018 से जून 2023 तक लगभग 8.40 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़कर विदेशों की नागरिकता लेने का विकल्प चुना है। इस चालू वर्ष की पहली छमाही के दौरान यह संख्या 87,026 तक पहुंच गई। नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या 2022 में 2,25,620 तक पहुंच गई, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक आंकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 13:14 IST

शिमला में तबाही

Shimla landslide: हिमाचल प्रदेश एक बार फिर बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का प्रकोप झेल रहा है। पूरे राज्य में तबाही का मंजर जारी है। इस बीच शिमला में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को यहां के समरहिल इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिस कारण यहां स्थित शिव मंदिर ढह गया। इस घटना में करीब 50 श्रद्धालु दब गए। मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने कहा कि हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 12:58 IST

चांद से बस अब कुछ ही दूर रह गया है चंद्रयान 3

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान अब चांद के और नजदीक पहुंच गया है। सोमवार को एक लंबी छलांग लगाते हुए चंद्रयान ने चांद के चौथे ऑर्बिट में सफलतापूर्वक एंट्री कर ली है। इसरो ने इसकी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 10:49 IST

'अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ें तो जरूर जीतेंगी'

Sanjay Raut: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। राउत ने कहा कि वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। भाजपा के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 10:23 IST

झारखंड के लातेहार में भूमि विवाद में भाकपा (माले) के नेता की हत्या

झारखंड के लातेहार जिले में भूमि विवाद को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (भाकपा-माले) की जिला समिति के एक सदस्य की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 130 किलोमीटर दूर जालिमा गांव में एक भूखंड को लेकर नंददेव सिंह (45) की कथित तौर पर उनके रिश्तेदारों ने हत्या कर दी।
AUG 14, 2023 10:23 IST

पीएम मोदी ने देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 में हुए भारत के विभाजन और उस दौरान हुए लोगों के कष्ट और संघर्ष को याद करते हुए उन लोगों को नमन किया है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया था।वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1947 में धर्म के आधार पर हुए देश के विभाजन को भारत के इतिहास में एक काला अध्याय करार दिया है।
AUG 14, 2023 09:59 IST

शरद पवार-अजीत पवार के बीच मुलाकात से शिवसेना खफा

महाराष्ट्र की राजनीति में चाचा-भतीजे की जोड़ी ने सबको घुमाकर रखा हुआ है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी शरद पवार इस बार क्या गेम खेल रहे हैं, वो तो वही जानें, लेकिन अब उनके अपने सहयोगी भी उन्हें सवाल भरी नजरों से देखने लगे हैं। शरद पवार वाली एनसीपी की सहयोगी पार्टी उद्धव गुट की शिवसेना पहली बार शरद पवार की नीति को लेकर चिंतित दिख रहा है। अजीत पवार के साथ शरद पवार की कई मुलाकात के बाद अब सामना में इसे लेकर टिप्पणी की गई है। सामना में लिखा गया है कि इस मुलाकात के बाद भ्रम की स्थिति पैद हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 09:20 IST

सोलन में बादल फटा

Solan Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से विकराल रूप धारण कर रहा है। यहां भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है। 10 जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच सोलन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसीन के जादोन गांव में बादल फट गया। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 08:57 IST

आज का मौसम

Today Weather Report: मौसम विभाग ने हिमाचल में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। हिमाचल में पूर्वानुमान के अनुसार ही भारी बारिश हो भी रही है। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड में कई जगह लैंडस्लाइड की भी खबरें हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा। यहां बारिश का अनुमान नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 08:22 IST

कश्मीर में हिज्बुल आतंकी के भाई ने घर पर फहराया तिरंगा

Hizbul Terrorist Brother Hoisted Tricolour: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर घाटी में बहुत तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पहले की अपेक्षा यहां शांति कायम हुई है तो युवा भी हथियारों का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में लौटने लगे है। इसकी एक बानगी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 08:21 IST

आज लंबी छलांग मारेगा चंद्रयान-3

Chandrayaan 3: भारत का चंद्रयान 3 मिशन, आज चांद की ओर एक और कदम बढ़ा देगा। चंद्रयान 3 आज एक बार फिर लंबी छलांग लगाकर चांद के चौथे ऑर्बिट में प्रवेश में कर लेगा। इसरो इसकी पूरी तैयारी कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 14, 2023 07:36 IST

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमला

रविवार को ही पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ है। जिसमें 4 चीनी इंजीनियर समेत 13 लोग मारे गए हैं। जिसमें पाकिस्तानी सेना के जवान और आतंकी भी शामिल हैं। साथ ही 27 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। पढ़ें क्या है बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी