देश

भारत की नागरिकता छोड़ विदेश जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा, इन दो देशों ने सबसे ज्यादा लुभाया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 14, 2023, 02:23 PM IST

नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या 2022 में 2,25,620 तक पहुंच गई, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक आंकड़ा है।

Image

Indian's Quits Citizenships

Photo : PTI

Indians Relinquishing Citizenship: भारत की नागरिकता छोड़ विदेश जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले साढ़े पांच में जनवरी 2018 से जून 2023 तक लगभग 8.40 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़कर विदेशों की नागरिकता लेने का विकल्प चुना है। इस चालू वर्ष की पहली छमाही के दौरान यह संख्या 87,026 तक पहुंच गई। नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या 2022 में 2,25,620 तक पहुंच गई, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक आंकड़ा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा था कि पिछले दो दशकों में वैश्विक कार्यस्थल की खोज करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या काफी बढ़ी है। सरकार ने संसद में मामले का जिक्र करते हुए यूपीए-युग के पलायन आंकड़े भी पेश किए।

अमेरिका रहा पहली पसंद

विदेश मंत्रालय ने हाल ही में राज्यसभा सांसद संदीप कुमार पाठक के एक प्रश्न के जवाब में डेटा रखा जो इस मामले पर रोशनी डालता है। रोजगार के मौकों के लिए मशहूर अमेरिका स्वाभाविक रूप से भारतीयों की प्राथमिकता रहा। इसके बाद कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और इटली का स्थान रहा। इनमें से 3.29 लाख भारतीयों ने अमेरिकी राष्ट्रीयता हासिल की, जबकि पड़ोसी कनाडा ने 1.62 लाख व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान की। ऑस्ट्रेलिया ने 1.32 लाख नए नागरिकों का स्वागत करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, इसके बाद यूनाइटेड किंगडम और इटली रहे, जिन्होंने 83,468 और 23,817 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।

10 देशों में गए 95 फीसदी लोग

सामूहिक रूप से ये पांच देश उन 85% से अधिक लोगों के लिए अगली मातृभूमि के रूप में उभरे, जिन्होंने साढ़े पांच साल की अवधि में अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी। सूची में और भी देश हैं। न्यूजीलैंड (23,088), जर्मनी (13,363), सिंगापुर (13,211), नीदरलैंड्स (8,642), और स्वीडन (8,531) महत्वपूर्ण गंतव्यों में शामिल रहे। कुल मिलाकर 95% से अधिक भारतीयों ने इन शीर्ष 10 देशों में नागरिकता का विकल्प चुना। भौगोलिक दृष्टि से इन 10 देशों में से पांच यूरोप में, दो-दो उत्तरी अमेरिका और ओशिनिया में और एक एशिया में स्थित है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article