देश

Today Weather Report: हिमाचल में भारी बारिश, उत्तराखंड में भी Rain Alert, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 14, 2023, 08:20 AM IST

Today Weather Report: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए गंभीर मौसम अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है। अगले 48 घंटों में अत्यधिक बारिश की आशंका के चलते उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में इसी समय सीमा के दौरान कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Today Weather Report: मौसम विभाग ने हिमाचल में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। हिमाचल में पूर्वानुमान के अनुसार ही भारी बारिश हो भी रही है। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड में कई जगह लैंडस्लाइड की भी खबरें हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा। यहां बारिश का अनुमान नहीं है।

उत्तराखंड का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए गंभीर मौसम अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है। अगले 48 घंटों में अत्यधिक बारिश की आशंका के चलते उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में इसी समय सीमा के दौरान कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड में 14 अगस्त को तीव्र वर्षा होगी, साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण रूप से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण बाढ़ और लैंड स्लाइड की घटना देखने को मिल सकती है।

हिमाचल का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चौबीस घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के तेरह जिलों में मध्यम बारिश और राज्य में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की। आईएमडी शिमला ने आज दोपहर तीन बजे पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, लाहौल, स्पीति, किन्नौर में तेज और मध्यम बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी में रविवार को भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को एक सलाह जारी की है जिसमें उनसे अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बिहार-यूपी का मौसम

साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। यहां लोगों को अभी उमस का ही सामना करना पड़ेगा। दिनभर धूप खिली रहेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article