टीवी मसाला

Bigg Boss OTT Season 2 Winner: एल्विश यादव बने बिग बॉस विजेता, सलमान खान ने दी चमचमाती ट्रॉफी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 14, 2023, 11:26 PM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम हो गई है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं।

Image

Elvish Yadav Wins bigg boss ott 2 trophy

Bigg Boss OTT Season 2 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम हो गई है। सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 2 की चमचमाती ट्रॉफी एल्विश यादव के हाथों में थमा दी है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों के फैंस ने ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, हालांकि जीत एल्विश यादव की ही हुई है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं। बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये भी मिल गए हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस खुशी जता रहे हैं, ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश और अभिषेक ने एक दूसरे को गले भी लगाया। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिषेक का सफर काफी शानदार रहा है, हालांकि एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री से पूरा गेम ही पसंट गया।

Bigg Boss OTT 2 Finale: सिस्टम की हुई जीत

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही एल्विश यादव सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे थे। फुकरा इंसान और एल्विश यादव के बीच हुई कड़ी टक्कर के बाद सलमान खान ने एल्विश को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर घोषित कर जिया है। जिसके साथ ही उनके फैंस जश्न मनाने लगे हैं। एल्विश यादव के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article