एंटरटेनमेंट

Femina के कवर पेज पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने राष्ट्रपति को भेंट की पहली कॉपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2023, 02:58 PM IST

Vineet Jain Meet President Draupadi Murmu: टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने फेमिना के लेटेस्ट एडिशन की पहली कॉपी सौंपने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, मैगजीन में महिला सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति के रूप में कवर पर राष्ट्रपति को दर्शाया गया है।

देश की जानी-मानी पत्रिका फेमिना मैगजीन (Femina Magzine) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू पर स्पेशल स्टोरी की है, देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति को देश की जानी-मानी पत्रिका फेमिना ने अपने अगस्त के एडिशन में कवर पेज पर जगह दी है, टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (Times Group MD Vineet Jain) ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें फेमिना के August Edition की पहली कॉपी भेंट की।

विनीत जैन ने फेमिना के लेटेस्ट एडिशन की पहली प्रति सौंपने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, मैगजीन के इस एडिशन में महिला सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति के रूप में कवर पर राष्ट्रपति को दर्शाया गया है।

President Draupadi Murmu on Femina Cover Page

President Draupadi Murmu on Femina Cover Page

'फेमिना' मैगजीन ने राष्ट्रपति मुर्मू पर की 'स्पेशल स्टोरी'

गौर हो कि FEMINA के अगस्त के एडिशन में मैगजीन ने राष्ट्रपति मुर्मू पर स्पेशल स्टोरी की है, द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं ऐसी आदिवासी राष्ट्रपति हैं जो अपने पिछड़े हुए गांव से भुवनेश्वर के कॉलेज में पढ़ने वाली पहली महिला हैं, साथ ही मैगजीन ने उनके राजनीतिक सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम की डिटेल स्टोरी की है।

युवाओं में अटूट विश्वास प्रदर्शित करती रहती हैं राष्ट्रपति मुर्मू

देश के प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति मुर्मू देश के युवाओं में अटूट विश्वास प्रदर्शित करती रहती हैं और उनसे मातृभूमि के प्रति, साथी नागरिकों के उत्थान और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए बार-बार आह्वान करती हैं। राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र के नाम अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा कि मैं हमारे देश के युवाओं को कहती हूं कि आप न केवल अपना भविष्य बना रहे हैं, बल्कि साथ ही भविष्य के भारत की नींव भी रख रहे हैं। देश की राष्ट्रपति होने के नाते मैं हमेशा आपकी पूरी मदद के लिए तत्पर रहूंगी।

देश को पहली बार बतौर राष्ट्रपति संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैंने अपना राजनीतिक करियर तब शुरू किया। जब देश अपनी आजादी का 50वां साल मना रहा था और स्वतंत्रता दिवस के 75वें साल पर मैं देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गई। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्कूल में पढ़ाने के बाद का अपना वक्त दूसरों की मदद करने और सामाजिक कार्यों में लगा दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article