LIVE

ताजा खबर: Taza Khabar, 13 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें: PM मोदी का फ्रांस में संबोधन, शोपियां में Bihar के तीन मजदूरों पर आतंकियों ने की फायरिंग

रामानुज सिंहUpdated Jul 13, 2023, 23:51 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar

ताजा खबर: Taza Khabar, 13 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें: PM मोदी का फ्रांस में संबोधन, शोपियां में Bihar के तीन मजदूरों पर आतंकियों ने की फायरिंग

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 13 जुलाई (बुधवार) की अहम खबरें और प्रमुख समाचार:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के दो अहम सहयोगी देशों के दौरे पर हैं, इसी क्रम में वो फ्रांस पहुंचे हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया, एयरपोर्ट पर फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। बिहार में बीजेपी के प्रदर्शन पर लाठी चार्ज की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार की तहसील लक्सर के विभिन्न क्षेत्रों अतिवृष्टि और सोनाली नदी के कारण हुए जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया वहीं देश भर में बारिश का कहर टला नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 जुलाई के बीच उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है। चंद्रयान-3 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को प्रक्षेपित किया जाएगा। देश भर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-

JUL 13, 2023 23:44 IST

J&K: शोपियां में Bihar के तीन मजदूरों पर आतंकियों की फायरिंग

जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार (13 जुलाई, 2023) आतंकियों ने तीन गैर-स्थानीय श्रमिकों को गोली मार दी। यह हमला शाम को दक्षिणी कश्मीर जिले के गगरान इलाके में हुआ, जहां श्रमिक फायरिंग में घायल हो गए। अफसरों के अनुसार, फौरन उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 13, 2023 22:25 IST

Delhi में 16 तक स्कूलों की छुट्टीः लाल किला से लेकर श्मशान तक बंद

देश की राजधानी दिल्ली में जुलाई के शुरुआती हफ्ते में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पनप गए। गुरुवार (13 जुलाई, 2023) को भी कई इलाकों से बेहद परेशान करने वाले नजारे आए। हालांकि, यह बात जरूर अच्छी रही कि शाम को दो घंटे में यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर
JUL 13, 2023 20:33 IST

Seema Haider अगर न लौटी PAK तब 26/11 जैसे आतंकी हमले को रहो तैयार

पाकिस्तान से पबजी गेम वाले प्यार (भारतीय सचिन मीणा) के चक्कर में हिंदुस्तान आई सीमा हैदर को लेकर मुंबई पुलिस (महाराष्ट्र में) को बड़ी धमकी मिली है। गुरुवार (13 जुलाई, 2023) को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को अज्ञात कॉलर की ओर से यह धमकी दी गई कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान वापस नहीं लौटकर आई तब वे लोग (इंडिया वाले) 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहें। पढ़ें पूरी खबर
JUL 13, 2023 19:30 IST

Delhi Flood: उस्मानपुर इलाके में घर डूबे, केजरीवाल को ढूंढ रहे लोग

दिल्ली में उफनाती यमुना ने राजधानी का बुरा हाल किया है। बाढ़ ने इस बार 45 साल का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ का पानी पुरानी दिल्ली के निचले इलाकों सहित कश्मीरी गेट, लाल किला यहां तक दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। एक तरह से दिल्ली का एक तिहाई भाग पानी में है। बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 13, 2023 18:48 IST

चंद्रयान-3 की सफलता से खुलेगा बड़ा बाजार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)एक अहम पड़ाव के नजदीक है। इसरो चंद्रयान-3 मिशन के तहत 14 जुलाई को चंद्रयान का प्रक्षेपण करेगा। यह प्रक्षेपण कितना अहम है, इसे वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक और पूर्व इसरो चेयरमैन जी माधवन नायर के बयान से समझा जा सकता है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रमा तक पहुंचने के चंद्रयान-3 मिशन को सभी पहलुओं पर सफल होना चाहिए ताकि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव पार कर सके। पढ़ें पूरी खबर
JUL 13, 2023 18:46 IST

पेरिस पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के दो अहम सहयोगी देशों के दौरे पर हैं, इसी क्रम में वो फ्रांस पहुंचे हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया, एयरपोर्ट पर फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। फ्रांस के दौरे के बाद पीएम मोदी दुबई भी जाएंगे, उनके दौरे को लेकर वहां बसे भारतीय समुदाय के लोगों में भारी उत्साह है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 13, 2023 17:06 IST

पश्चिम दारफुर में 87 लोगों के शव मिले: संयुक्त राष्ट्र

सूडान के पश्चिमी दारफुर में सूडानी अर्धसैनिक और सहयोगी मिलिशिया द्वारा कथित तौर पर मारे गए कई लोगों के शव मिले हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ‘विश्वसनीय जानकारी’ के अनुसार, गेइनिना के पश्चिमी दारफुर शहर के पास दो कब्र में कम से कम 87 शव मिले हैं। इनमें कुछ शव अफ्रीकी मसालिट जनजाति से ताल्लुक रखने वालों के हैं। सूडान में 15 अप्रैल को सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएएफ) खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने आए गए थे। इसके बाद से देश के कई इलाकों में हिंसा का दौर जारी है। दारफुर में तो पिछले 12 सप्ताह से संघर्ष चल रहा है। आरएसएफ सैनिकों और सहयोगी अरब मिलिशिया द्वारा अफ्रीकी जातीय समूहों पर हमला किया जा रहा है, जिससे जातीय हिंसा और भड़क गई है।
JUL 13, 2023 15:48 IST

पिछले साल 2.4 अरब लोगों को लगातार भोजन नहीं मिला : संरा

संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर एक चिंताजनक रिपोर्ट में बुधवार को कहा कि पिछले साल 2.4 अरब लोगों को लगातार भोजन की प्राप्ति नहीं हुई और कम से कम 78.3 करोड़ लोगों को भूख से जूझना पड़ा। वैश्विक संस्था ने बताया कि इस वजह से 14.8 करोड़ बच्चों का विकास भी अवरुद्ध हुआ। संयुक्त राष्ट्र की पांच एजेंसियों ने ‘खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्थिति रिपोर्ट 2023 में कहा कि 2021 और 2022 के बीच विश्व में भूखे लोगों की संख्या में कोई खास बदलाव नहीं हुआ लेकिन बहुत सी जगहों पर लोगों को गंभीर रूप से खाद्य संकट का सामना करना पड़ा।
JUL 13, 2023 15:09 IST

आप भारत को कैसे कर सकते हैं नजरंदाज- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई सदस्यता की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि आखिर बदलते समय के साथ भारत को कैसे नजरंदाज किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 15:07 IST

Bengal : पंचायत चुनाव में TMC की बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस ने जिला परिषद की कुल 928 सीट में से 880 अपने नाम की और उसकी करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 31 सीट जीती है। कांग्रेस और वाम गठबंधन ने 15 सीट जीती और बाकी दो सीट अन्य उम्मीदवारों ने जीती। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 14:20 IST

बिहार शिक्षक भर्ती मामला: बीजेपी ने निकाला विधानसभा मार्च, पुलिस ने बरसाई लाठियां, चलाए वॉटर कैनन

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गांधी मैदान से विधान सभा मार्च निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन चलाए। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 12:54 IST

Chandrayaan-3: इस बार का मिशन है बेहद खास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान -3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो ने मिशन के लिए लॉन्च तैयारी और प्रक्रिया के तहत पहले ही 24 घंटे का 'लॉन्च रिहर्सल' शुरू कर दिया है। चंद्रयान मिशन को 14 जुलाई दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (LVM3) पर लॉन्च किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 12:11 IST

Weather Today LIVE Updates

Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Kaise Rahega in Delhi, Noida, Ghaziabad, Meerut LIVE: यमुना की बाढ़ का असर मेट्रो स्टेशनों पर भी दिखने लगा है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक लोग पहुंच नहीं पा रहे हैं। डीएमआरसी ने अपने ट्वीट में कहा है कि स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। बाढ़ से हरियाणा का भी बुरा हाल है। करनाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और सेना राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है और उनमें राहत सामग्री बांटी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 12:06 IST

बाढ़ की वजह से दिल्ली पुलिस ने जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

यमुना नदी में बाढ़ आने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। कुछ इलाकों में यातायात बाधित हो गई है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली -एनसीआर के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 10:13 IST

SDM ज्योति मौर्य मामला: कमांडेंट मनीष दुबे को लेकर जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे का नाम सामने आने के बाद से होमगार्ड विभाग ने जांच शुरू क दिया है। इससे नए-नए खुलासे रहे हैं। होमगार्ड विभाग की जांच में हुआ खुलासा कि विभागीय उच्चाधिकारियों से बिना लीव लिए कमांडेंट मनीष दुबे ऑफिस से नदारद रहते थे। आलोक मौर्य की शिकायत में कहा गया है कि दोनों कई शहरों में होटल्स में रुका करते थे। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 10:12 IST

पीएम मोदी दो दिन के फ्रांस दौरे पर रवाना, रक्षा समझौता होगा सबसे अहम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस के लिए रवाना हुए। वह दो दिन (13 जुलाई और 14 जुलाई) फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। 14 जुलाई (शुक्रवार) को पीएम मोदी वार्षिक बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे, जिसमें 269 सदस्यीय भारतीय त्रि-सेवा दल की भागीदारी होगी। इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 10:10 IST

Delhi Flood: बाढ़ से बेहाल दिल्ली, देखें पूरी लिस्ट, प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद

पिछले दो दशक की सबसे बड़ी बाढ़ से दिल्ली सामना कर रही है। पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 208.75 मीटर पहुंचने के करीब है। नदी पहले से ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 09:17 IST

बैस्टिल डे परेड के बारे में पूरी जानकारी, जिसके गेस्ट हैं PM मोदी

What is Bastille Day Parade: 14 जुलाई को बैस्टिल किले पर फ्रांसिसी क्रांति के दौरान हमला हुआ था। हजारों की संख्या में धावा बोलकर आम लोगों ने कुछ कैदियों को छुड़ा लिया था। उस हमले को सामंतशाही के खात्मे के तौर पर देखा गया। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 09:13 IST

लद्दाख: भारत-चीन बॉर्डर पर रात में पहुंचे अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने लद्दाख दौरा किया। उन्होंने बुधवार रात लेह में भारत-चीन सीमा पर 15000 फीट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा कर रहे ITBP जवानों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। उन्होंने जवानों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए और उनका जोश बढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें
JUL 13, 2023 07:39 IST

Weather Today LIVE Updates

Aaj Ka Mausam, Weather Today in Delhi, Noida, Ghaziabad, Meerut, Mumbai LIVE: उत्तर भारत में मानसून का कहर जारी है। मानूसन के साथ पश्चिमी विभोभ के भी एक साथ एक्टिव हो जाने के कारण यहां लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ कारण काफी नुकसान हुआ है। यहां ब्यास नदी उफान पर है तो कई जगहों पर लैंडस्लाइडिंग के चलते करीब 1000 से ज्यादा सड़कों को बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और यूपी में भी यही हाल है। दिल्ली में यमुना नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है, सोमवार शाम को नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जिसके बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित