देश

SDM ज्योति मौर्य मामला: कमांडेंट मनीष दुबे को लेकर जांच में हुआ बड़ा खुलासा

SDM Jyoti Maurya case: एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे का नाम आने के बाद होमगार्ड विभाग जांच शुरूर कर दिया है। इसके बाद कई खुलासे सामने आए हैं।

SDM Jyoti Maurya case: एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे का नाम सामने आने के बाद से होमगार्ड विभाग ने जांच शुरू क दिया है। इससे नए-नए खुलासे रहे हैं। होमगार्ड विभाग की जांच में हुआ खुलासा कि विभागीय उच्चाधिकारियों से बिना लीव लिए कमांडेंट मनीष दुबे ऑफिस से नदारद रहते थे। आलोक मौर्य की शिकायत में कहा गया है कि दोनों कई शहरों में होटल्स में रुका करते थे। हालांकि होमगार्ड विभाग की जांच में मनीष दुबे ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने किसी शहर में होटल में रूम लिया था। जबकि जांच में उनके आधार कार्ड से होटल में रूम बुक होना और रात में दो लोगो के होटल में रुकने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों की माने तो होमगार्ड विभाग की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि मनीष दुबे किसके साथ जाया करते थे ये पुलिस की जांच में ही सामने आ सकता है । लेकिन ये विभागीय मामला है कि वो बिना बताए ड्यूटी से लापता रहे है। मनीष दुबे अपने पद का इस्तेमाल कर अपने अधीनस्थ महिला होमगार्ड का शोषण करते थे। 2018 में अमरोहा में नियुक्ति के दौरान महिला होमगार्ड ने मनीष पर दवाब बनाकर जबरन घर पर खाना बनवाने का आरोप लगाया था और इसके संबंध में शपथ पत्र भी विभाग के अफसरों को दिया था।

एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के सस्पेंशन को रोक दिया गया है। DG की तरफ से जांच के बाद सस्पेंड करने की सिफारिश की गई थी। लेकिन प्रमुख सचिव होमगार्ड ने ऑर्डर पर रोक लगा दी है। शासन का मानना है कि जांच ठीक से नहीं की गई है। ऐसे में अब दोबारा जांच कराई जा सकती है। बता दें कि ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि पीसीएस बनने के बाद उनकी पत्नी और मनीष दुबे के बीच अफेयर शुरू हो गया था। इसी वजह से उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहना चाहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित