देश

J&K: शोपियां में Bihar के तीन मजदूरों पर आतंकियों की फायरिंग, अस्पताल में हालत नाजुक

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 13, 2023, 10:25 PM IST

Jammu & Kashmir Latest News: लोगों को जैसे ही वहां पर गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी, अफरा-तफरी का माहौल पनप गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद ऐहतियातन क्षेत्र की घेराबंदी की गई। अफसरों के अनुसार, हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

Image

फायरिंग के बाद जख्मी हुए लोगों को अस्पताल ले जाते हुए लोग। (फोटोः पीटीआई)

जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार (13 जुलाई, 2023) आतंकियों ने तीन गैर-स्थानीय श्रमिकों को गोली मार दी। यह हमला शाम को दक्षिणी कश्मीर जिले के गगरान इलाके में हुआ, जहां श्रमिक फायरिंग में घायल हो गए। अफसरों के अनुसार, फौरन उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को जैसे ही वहां पर गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी, अफरा-तफरी का माहौल पनप गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद ऐहतियातन क्षेत्र की घेराबंदी की गई। अफसरों के अनुसार, हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

कश्मीर जोन की पुलिस की ओर से समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी गई कि घायलों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरार लाल यादव के रूप में हुई है। ये तीनों ही बिहार के सुपौल जिला के रहने वाले हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज