देश

Seema Haider अगर न लौटी PAK तब 26/11 जैसे आतंकी हमले को रहो तैयार- मुंबई पुलिस को मिली धमकी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 13, 2023, 08:16 PM IST

Seema Haider Latest News in Hindi: हालांकि, हैदर को बाद में कोर्ट से बेल दे दी गई थी और उसने अपना असल नाम (मुस्लिम वाला) छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था।

Image

सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं। (फाइल)

Seema Haider Latest News in Hindi: पाकिस्तान से पबजी गेम वाले प्यार (भारतीय सचिन मीणा) के चक्कर में हिंदुस्तान आई सीमा हैदर को लेकर मुंबई पुलिस (महाराष्ट्र में) को बड़ी धमकी मिली है। गुरुवार (13 जुलाई, 2023) को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को अज्ञात कॉलर की ओर से यह धमकी दी गई कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान वापस नहीं लौटकर आई तब वे लोग (इंडिया वाले) 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहें।

पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि कॉल आने के बाद पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। दरअसल, इसी महीने की शुरुआत में सीमा को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट किया था, जो कि अवैध रूप से हिंदुस्तान (ग्रेटर नोएडा में) में रह रही थी। वह अपने साथ नेपाल के रास्ते से अपने चार बच्चे भी लेकर आई थी। हालांकि, हैदर को बाद में कोर्ट से बेल दे दी गई थी और उसने अपना असल नाम (मुस्लिम वाला) छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था।

पाकिस्तानी महिला के इंडिया आने के बाद उसके पति ने स्थानीय मीडिया के जरिए बीवी को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार भारत सरकार से लगाई थी, जिसके विपरीत सीमा ने कहा था कि वह हिंदू धर्म अपनाएगी और भारत में ही अपने प्रेमी के साथ रहेगी। सीमा के पति गुलाम हैदर जखरानी का दावा था कि उसने सऊदी अरब जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था, लेकिन वह बच्चों को लेकर हिंदुस्तान पहुंच गई।

जखरानी ने इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए और भारतीय मीडिया से संपर्क करके पत्नी-बच्चों से बिछड़ने का दर्द बयां किया था। कहा था कि वह सब कुछ भूलकर सीमा को अपनाने के लिए राजी है और उसने इस बाबत भारत और पाकिस्तान की सरकार से मदद मांगी। जखरानी का आरोप है कि उसकी पत्नी को बरगला कर पाकिस्तान से ले जाया गया।

जखरानी पाक में ऑटो-रिक्शा चलाता था और उसकी कमाई करीब नौ हजार रुपए प्रति माह थी। उसने कहा कि सीमा जब चौथे बच्चे की मां बनने वाली थी, तो परिवार का खर्च उठाना और मुश्किल हो जाता इसलिए वह बच्ची के जन्म से पहले ही पैसे कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया। वह रोजाना सीमा और बच्चों से बात करता था, लेकिन एक दिन सीमा ने बच्चों को लेकर सऊदी अरब आने की बात कही। उसने कहा कि सऊदी जाने के लिए ही सीमा ने अपना और बच्चों का पासपोर्ट बनवाया पर प्रेमी के प्यार में बच्चों को लेकर हिंदुस्तान चली आई।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज