
Weather Today: दिल्ली में गैर जरूरी सेवाओं वाले सरकारी कार्यालय बंद, अब कम होगा जमुना का जलस्तर
Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Kaise Rahega in Delhi, Noida, Ghaziabad, Meerut: मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अनुमान में कहा है कि मानसून (Mansoon), चक्रवाती गतिविधि (cyclonic circulations) एवं पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) का असर अगले पांच दिनों तक देश भर के मौसम पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh weather) और उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश होने का भी अनुमान है। राजस्थान (Rajasthan Weather) के पूर्वी इलाकों में 13 से 16 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather)में भी 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather) में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने एमपी के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।