LIVE
Weather Today: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में कई इलाकों में घुसा पानी
Weather Today: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में कई इलाकों में घुसा पानी
JUL 13, 2023 08:28 IST
दिल्ली: कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
दिल्ली में लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
JUL 13, 2023 07:58 IST
रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा यमुना का जल स्तर पर
दिल्ली में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गयी।
JUL 13, 2023 07:46 IST
यूपी के 40 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की चेतावनी दी है जबकि गुरुवार से राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा और आसपास के इलाकों सहित उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 15 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी।
JUL 13, 2023 07:45 IST
उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी
उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी है। कई जिलों में तेज बारिश की तस्वीरें देखने को मिल रही है। बद्रीनाथ केदारनाथ हाईवे पर इस वक्त तेज बारिश के साथ बादल गरज रहे हैं वहीं सड़कों पर धुंध देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है आने वाले 2 से 3 दिन तक यही स्थिति रहने वाली है। कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। लोगों को रेस्क्यू करके निकाला जा रहा है लेकिन भारी संख्या में केदारनाथ बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं लेकिन या तो उन्हें पूरे दिन या फिर कई घंटों तक रास्तों में रुकना पड़ रहा है क्योंकि Landslide की घटना उत्तराखंड के सड़कों पर देखने को मिल रही है । इस वक्त उत्तराखंड में तेज बारिश हो रही है गंगा नदी उफान पर है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही है लोगों को नदी किनारे जाने से मना भी किया जा रहा है। कावड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है ,जो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं जिन्हें केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचना है उनकी भी भीड़ काफी ज्यादा देखने को मिल रही है. प्रशासन और पुलिस रास्तो को बंद कर दे रही है जब भी landslide की तस्वीर सामने आ रही है जिसकी वजह से लोग अपने गाड़ियों में, बसों में घंटों परिवार के साथ इंतजार कर रहे हैं
JUL 13, 2023 07:11 IST
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड मे कल से ही भारी बारिश हो रही है। 33 स्टेट हाइवे समेत 449 सड़कें बंद हैं। सात जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और उधमसिंह नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और नदियों के ऊफान पर आने से सड़कें लगातार बंद हो रही हैं। अभी तक लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की करीब 558 सड़कें बंद हुई थीं। 100 से ज्यादा सड़कें खोली गयी हैं। 400 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही चल रही है। सड़कों को खोलने के काम में 343 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को लगाया गया है।
JUL 13, 2023 06:20 IST
देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जुलाई के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 13 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार में 11-13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट। 13 और 14 जुलाई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की/मध्यम से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
JUL 13, 2023 00:08 IST
MCD स्कूल किए गए बंद
दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। निचले इलाकों में बने स्कूलों में भी पानी भरने लगा है। ऐसे में एमसीडी के शिक्षा विभाग ने 13 जुलाई को सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा साउथ जोन में 6 स्कूल और शहादरा नॉर्थ जोन में 1 स्कूल बंद कर दिया है। यहां छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
JUL 12, 2023 23:10 IST
दिल्ली LG ने बुलाई बैठक
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए कल एक बैठक बुलाई है। उन्होंने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे।
JUL 12, 2023 22:00 IST
कल तक 207.99 मीटर हो सकता है यमुना का जलस्तर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, पुराने रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर रात 9 बजे यमुना नदी का वर्तमान जल स्तर 207.95 मीटर है। रात 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,47,857 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक, 13 जुलाई को सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर जल स्तर 207.99 मीटर होने की उम्मीद है। इसके बाद, इसके स्थिर रहने की संभावना है।
JUL 12, 2023 21:19 IST
दिल्ली में और बढ़ा यमुना का जलस्तर
शाम आठ बजे तक के अपडेट के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़कर 207.89 मीटर तक पहुंच गया है, जिससे कई इलाके जलमग्न होने का खतरा भी बढ़ गया है।
JUL 12, 2023 21:18 IST
कुल्ल- मनाली नेशनल हाईवे पर भीषण जाम
बाढ़ का संकट झेल रहे हिमाचल प्रदेश में वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क खुलने के बाद रायसन में कुल्लू-मनाली राजमार्ग पर भारी यातायात जाम हो गया है। यहां घंटों से वाहन जाम में फंसे हुए हैं।
JUL 12, 2023 20:57 IST
शाम को यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ा
दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। यहां यमुना नदी उफान पर है और इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को छह बजे यमुना का जलस्तर 207.81 मीटर पहुंच गया है। इसी के साथ खबर है कि दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है।
JUL 12, 2023 20:05 IST
नोएडा सेक्टर 168 में घुस बाढ़ का पानी
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 168 में छपरौली गांव के इलाके में बाढ़ का पानी घुस आया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, छपरौली गांव में 2 गौशालाएं हैं, एक में 135 और दूसरी में 150 मवेशी थे। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन सेवा विभाग ने अधिकांश मवेशियों को बचा लिया है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से इस इलाके में बाढ़ आ गई है। हमें उम्मीद है कि एक घंटे के भीतर हम फंसे हुए बाकी मवेशियों को बचा लेंगे।
JUL 12, 2023 19:37 IST
हिमाचल प्रदेश में अब तक 88 की मौत
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण अब तक 88 लोगों की जान चली गई। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 16 लोग अब तक लापता हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं। राज्य भर में 492 जानवरों की मौत हो चुकी है।
JUL 12, 2023 18:18 IST
हिमाचल में फंसे 20 हजार पर्यटक - सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। हमारी प्राथमिकता लोगों को जल्द से जल्द बचाना है। हमने लगभग 50,000 पर्यटकों को बचाया है, लेकिन 20,000 अभी भी कई स्थानों पर फंसे हुए हैं। हमने अस्थायी रूप से बिजली और मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल कर दी है। हमारे मंत्री हर जिले तक पहुंचने और अधिकतम संभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।
JUL 12, 2023 17:25 IST
केजरीवाल ने की यमुना किनारे घर खाली करने की अपील
दिल्ली में बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक की। उन्होंने कहा, यमुना का स्तर अभी और बढ़ने की उम्मीद है। हमें यह देखना है कि जान माल की स्तिथि को कैसे कण्ट्रोल करना है। उन्होंने कहा, जो लोग यमुना के किनारे हैं वे घरों को खाली कर दें। लोगों के लिए रिलीफ कैंप लगाए गए हैं। 6 जिलों के अंदर कैंप लगे हुए है। उन्होंने बताहमारी टीम लोकल लेवल पर मुनादी कर रही है। जिन स्कूलों को बंद करने की जरूरत पड़ेगी तो बंद कर देंगे।
JUL 12, 2023 17:19 IST
Delhi Weather Live: सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के मद्देनज़र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक जारी है। सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री, मेयर और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
JUL 12, 2023 17:09 IST
Himachal Weather Live: हिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 14 जुलाई से फिर से मौसम कड़े तेवर दिखाने वाला है। मौसम विभाग शिमला की ओर से 14 जुलाई को फिर से कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है । ऐसे में फिर से कई हिस्सों में बारिश कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते 8 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। इसमें सोलन, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना जिला शामिल है, जहां पर जुलाई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। इससे पहले इस तरह की बारिश देखने को नही मिली है। यही नहीं किन्नौर और लाहौल स्पीति में जहां मॉनसून में काफी कम बारिश होती थी इन 2 जिलों में भी इस बार जमकर बारिश हुई है ओर लौहल स्पिति में बर्फबारी भी हुई है।
JUL 12, 2023 16:10 IST
Himachal Weather Live: चंद्रताल में चुनौतीपूर्ण हालात- सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चंद्रताल के हालात थोड़ा चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, मंत्री जगत सिंह नेगी और संजय अवस्थी को इस क्षेत्र में भेजा गया है। उन्होंने बताय, मनाली की स्थिति अभी ठीक है, यातायात थोड़ा धीमा है।
JUL 12, 2023 15:35 IST
Delhi Flood Alert Live: केजरीवाल ने गृहमंत्री शाह को लिखी चिट्ठी
दिल्ली में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें केजरीवाल ने गृहमंत्री से हथनीकुंड बैराज से सीमित गति से पानी छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी उफान पर है।
