
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 12 मई 2024 : दिल्ली के दो अस्पतालों को मिली बम की धमकी, दिल्ली में खालिस्तानियों की करतूत!
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 मई 2024 और बड़ी खबरें LIVE: दिल्ली में रविवार को दो अस्पतालों को बम की धमकी (Bomb Threat) मिली है, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर वादों का ऐलान किया है। उन्होंने ‘केजरीवाल की गारंटी’ की घोषित की और कहा कि 10 कार्यों पर युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने टीएमसी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आज TMC हो या कांग्रेस...या फिर पूरा इंडी अलांयस..... मैं डंके की चोट पर बंगाल को पांच गारंटी दे रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। जब तक मोदी है, एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा। जब तक मोदी है, रामनवमी मनाने से, भगवान राम की पूजा से कोई आपको रोक नहीं पाएगा उधर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के संकेत दिए हैं। मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि जेजेपी को इस मामले को उठाना नहीं चाहिए था, लेकिन अब उन्होंने इसे उठा लिया है तो वो कटघरे में फंस गए हैं। उन्होंने कहा, जेजेपी के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं वहीं दमन में बीजेपी नेता विक्की काशी की हत्या हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर बीजेपी नेता विक्की काशी की हत्या कर दी गई। यहां पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों के अपडेट्स सबसे पहले...
CSK vs RR Live Score Today Match