LIVE
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 12 मार्च 2023: 7 राष्ट्रीय दलों को 66 प्रतिशत चंदा अज्ञात स्त्रोत और चुनावी बांड से मिला
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 12 मार्च 2023: 7 राष्ट्रीय दलों को 66 प्रतिशत चंदा अज्ञात स्त्रोत और चुनावी बांड से मिला
MAR 13, 2023 00:00 IST
WPL 2023: मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी
Mumbai Indians VS UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को भी रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जीत के लय को बरकरार रखा। लीग के 10 मैच में हरमनप्रीत की कप्तान वाली मुंबई इंडियंस टीम ने यूपी वॉरियर्ज को 8 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए यूपी ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जबकि जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
MAR 12, 2023 22:36 IST
2016 में जिस पिता पर स्वाति मालीवाल को था गर्व, उसी पर 2023 में लगा दिया यौन शोषण का आरोप
स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने शनिवार को जिस पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसी पिता की तारीफ में कभी वो कसीदें पढ़ा करती थीं। इस आरोप के बाद अब उनके पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मालीवाल के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करके हल्ला बोला गया है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 12, 2023 22:21 IST
जिस जनरल को अमेरिका ने किया था बैन, उसी को चीन ने बना दिया रक्षा मंत्री
चीन और अमेरिका के बीच दुश्मनी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। व्यापार से लेकर समुद्र तक में दोनों देश एक दूसरे को हमेशा नीचे दिखाने में लगे हुए हैं। चीन ने अब एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे अमेरिका चिढ़ सकता है। अमेरिका ने चीन के जिस जनरल पर बैन लगाया था, उसी को चीन ने अब रक्षा मंत्री बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 12, 2023 20:45 IST
7 दलों को 66 प्रतिशत चंदा अज्ञात स्त्रोत और चुनावी बांड से मिला
ADR Report 2023: देश के सात राष्ट्रीय दलों को सबसे ज्यादा चंदा अज्ञात स्त्रोतों से मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बीजेपी को चंदा मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, 2021-22 में सात राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 66 प्रतिशत से अधिक इलेक्टोरल बांड जैसे "अज्ञात स्रोतों" से आया है। इन सात दलों - बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआई (एम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 12, 2023 19:35 IST
SVB के बंद होने से 1 लाख लोगों की जाएगी नौकरी
भारतपे के पूर्व CEO अशनीर ग्रोवर ने रविवार को सिलिकॉन वैली बैंक क्रासिस के बीच वेंचर कैपेलिस्ट पर तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि वह कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के खात्मे के बाद कितने वेंचर कैपिटलिस्ट (VC) अपनी नौकरी गंवाने वाले हैं वो यह देखने के लिए उत्सुक हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 12, 2023 18:22 IST
टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने रचा इतिहास
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर टेस्ट में हार का सामना करने के बाद अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में कंगारुओं को करारा जवाब दिया है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए 480 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम के बल्लेबाजों ने वो कारनामा कर दिखाया जो भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर
MAR 12, 2023 16:01 IST
मनीष कश्यप ने नया वीडियो शेयर कर विरोधियों को दिया करारा जवाब
Manish Kashyap viral video: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हुए कथित पिटाई के मामले में फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है, वहीं मनीष ने ट्विटर अब एक नया अकाउंट बनाकर अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 12, 2023 15:08 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
MAR 12, 2023 14:11 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: कर्नाटक दौरे पर पीएम
MAR 12, 2023 13:01 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: शतकवीर विराट कोहली
MAR 12, 2023 11:25 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: H3N2 पर बड़ी खबर
MAR 12, 2023 09:55 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: जापानी लड़की की आपबीती
MAR 12, 2023 08:38 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: अतीक की पत्नी घोषित हुईं इनामी
MAR 12, 2023 08:36 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: कर्नाटक को एक और तोहफा
MAR 12, 2023 06:59 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: चिराग दिल्ली फ्लाइओवर की मरम्मत
MAR 12, 2023 06:25 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: यूपी में प्रशानिक फेरबदल
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में 8 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
MAR 12, 2023 06:23 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: अतीक अहमद की पत्नी पर भी ईनाम
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बता दें कि उमेश पाल मर्डर केस में इन्हें भी नामजद किया गया है।
MAR 12, 2023 06:22 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: निजीकरण का विरोध
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ राज्यव्यापी हड़ताल आज से करने जा रहे हैं।
MAR 12, 2023 06:21 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: आरएसएस की बड़ी बैठक
RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 12 से 14 मार्च तक हरियाणा में होने जा रही है।
MAR 12, 2023 06:20 IST
आज की ताजा खबर 12 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली अग्निकांड में 1 की मौत
किराड़ी इलाके के सुलेमान नगर में एक घर में लगी भीषण आग में एक शख्स की मौत हो गई।
