देश

7 दलों को 66 प्रतिशत चंदा अज्ञात स्त्रोत और चुनावी बांड से मिला- ADR की रिपोर्ट, सबसे ज्यादा पैसे BJP के हिस्से में

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 12, 2023, 08:36 PM IST

ADR Report 2023: चुनावी सुधारों के लिए काम करने वाले एनजीओ एडीआर ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सात राष्ट्रीय दलों को 2021-22 में अज्ञात स्रोतों से 2,172 करोड़ रुपये मिले। अज्ञात स्रोतों से हुई आय का 83.41 फीसदी (1,811.94 करोड़ रुपये) इलेक्टोरल बांड से आया है।

Image

बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा चंदा

Photo : PTI

ADR Report 2023: देश के सात राष्ट्रीय दलों को सबसे ज्यादा चंदा अज्ञात स्त्रोतों से मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बीजेपी को चंदा मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, 2021-22 में सात राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 66 प्रतिशत से अधिक इलेक्टोरल बांड जैसे "अज्ञात स्रोतों" से आया है। इन सात दलों - बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआई (एम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नाम शामिल हैं।

पूरा हिसाब

इन सात दलों को अज्ञात स्रोतों से 2,172 करोड़ रुपये मिले। अज्ञात स्रोतों से आय उनकी कुल आय का 66.04 प्रतिशत थी। जिसमें से 1,811.94 करोड़ रुपये यानि कि 83.41 प्रतिशत आय चुनावी बांड के माध्यम से आई है।

बीजेपी को सबसे ज्यादा

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने 2021-22 में अज्ञात स्रोतों से 1,161 करोड़ रुपये की आय घोषित की, जो अज्ञात स्रोतों से राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 53.45 प्रतिशत है। भाजपा की आय अन्य छह राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित अज्ञात स्रोतों की कुल आय से 149.86 करोड़ रुपये अधिक है।

क्या है अज्ञात स्रोत

एडीआर के अनुसार, अज्ञात स्रोत वो इनकम का सोर्स है जिसके स्त्रोत के बारे में राजनीतिक दल अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में नहीं बताते हैं। अज्ञात स्रोतों में चुनावी बांड, कूपन की बिक्री, राहत कोष, विविध आय, स्वैच्छिक योगदान और बैठकों से योगदान शामिल है।

क्या है कानून

वर्तमान में, राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से कम देने वाले व्यक्तियों या संगठनों और चुनावी बांड के माध्यम से दान करने वालों के नाम सार्वजनिक करने की आवश्यकता नहीं है। जिसकी वजह से 66 प्रतिशत से अधिक धन के सोर्स का पता नहीं लगाया जा सका है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article