स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने शनिवार को जिस पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसी पिता की तारीफ में कभी वो कसीदें पढ़ा करती थीं। इस आरोप के बाद अब उनके पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मालीवाल के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करके हल्ला बोला गया है।
कांग्रेस का हमला
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने स्वाति मालीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस AAP को एक-एक करके बेनकाब कर रही है। उन्होंने कहा- "डर तो अब दिल्ली की जनता रही है कि किन पाखंडियों पर विश्वास कर के उन्हें दिल्ली सौंपी! सत्ता का नशा इतना है, छपास की बीमारी इतनी है कि कुछ का कुछ बोल दें।हरियाणा में चुनाव आने को है क्या इसीलिए स्वाति व उनके पति ने अपने फ़ौजी पिता पर अब आरोप लगाए? एक एक कर AAP बेनक़ाब!"
क्या है मालीवाल के ट्वीट में
खेड़ा ने अपने पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। यह ट्वीट 2016 का है, जिसे स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में मालीवाल ने लिखा है- "मैं फौजी की बेटी हूं। फौज में पली बढ़ी हूं। देश के लिए काम करना, देश के लिए जान देना सीखा है। मुझे दुनिया की कोई ताकत डरा नहीं सकती।"

स्वाति मालीवाल का पुराना ट्वीट
भाजपा ने भी घेरा
बीजेपी नेता प्रीति गांधी ने भी मालीवाल के पुराने ट्वीट को शेयर किया है और लिखा- “2016 में, स्वाति मालीवाल एक आर्मी मैन की गर्वित बेटी थी … और 2023 में, उसके पिता एक यौन हमलावर हो गए।"
क्या कहा था मालीवाल ने
शनिवार को स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था। तब वो छोटी थीं और अपने पिता के साथ ही रहती थीं। पिता उनके साथ मारपीट भी करते थे। जिसके कारण वो कई रात बिस्तर के नीचे छिपकर बिताती थीं।
