ताजा खबर : Taza Khabar, 12 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MP Fire: सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग!
MP Fire: भोपाल स्थित जिस सतपुड़ा भवन में आग लगी है, उसमें कई सरकारी कार्यालय हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में लगी थी, पढ़ें पूरी खबरM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले यूएस के NSA आ रहे भारत
सुलिवन एनएसए अजित डोभाल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।। अमेरिकी एनएसए और भारत के एनएसए के बीच मुलाक़ात के दौरान सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच काफी अहम बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है, पढ़ें पूरी खबरउद्घाटन से पहले ही नोएडा के 'सिग्नेचर ब्रिज' 'पर्थला फ्लाईओवर' पर चढ़ गए वाहन
Parthala Flyover Latest News: पर्थला पुल बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक खोलने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच, पुल खुलने में देरी से आजिज आकर लोग खुद ही पुल से आना-जाना शुरू कर दिया और पुल से होकर अपने वाहन निकाले। पढ़ें पूरी खबरMuzaffarnagar: 'मुस्लिम होकर शराब खरीद रही हो, तुम्हारा सिर कलम कर देंगे'
Muslim Women Buying Liquor: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शराब खरीदकर घर जा रही मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को युवकों ने रोककर सिर कलम करने की धमकी दी गई, इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है, पढ़ें पूरी खबरVIDEO: दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, चारों तरफ धुंआ ही धुंआ
दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में आज आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने के बाद मौके पर 14 फायर टेंडर भेजे गए। पढ़ें पूरी खबरअब दिल्ली में नहीं चलेंगी टू-व्हीलर टैक्सी, कैब एग्रिगेटर्स को SC से बड़ा झटका
Supreme Court ने Ola, Uber और Rapido जैसे कैब एग्रिगेटर्स को झटका देते हुए दिल्ली में टू-व्हीलर टैक्सी पर बैन लगा दिया है। इससे पहले इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट और नियम का उल्लंघन करने पर मोटा चालान काटा जाएगा। पढें पूरी खबरप्रियंका गांधी ने MP की जनता को दी 5 गारंटी
प्रियंका गांधी ने जबलपुर में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करते हुए एमपी की जनता को पांच गारंटी देने का ऐलान किया है, पढ़ें पूरी खबरचक्रवात 'बिपरजॉय' पर PM मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, तैयारियों का लिया जायजा
अरब सागर से उठे चक्रवात 'बिपरजॉय' से निपटने की तैयारियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह सहित मौसम विभाग, एनडीआरएफ एवं संबंधित एजेंसियों के बड़े अधिकारी शामिल थे, पढ़ें पूरी खबरऐसे हुई थी एस जयशंकर की अपनी जापानी पत्नी से मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने काम और हाजिरजवाबी से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्हें पीएम मोदी का बेहद विश्वासपात्र माना जाता है। विदेश मंत्री बनने से पहले वह विदेश सचिव और राजदूत थे। पीएम ने उनपर विश्वास जताते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जिसे उन्हें बढ़-चढ़कर निभाया भी है। हम आपको बता रहे हैं कि जयशंकर की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं के बारे में जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। पूरी खबर पढ़ेंअब 3.75 लाख करोड़ डॉलर की भारतीय इकोनॉमी
भारतीय इकोनॉमी ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी अब 3.75 लाख करोड़ डॉलर की हो गई है। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा की है। मोदी सरकार साल 2025 तक भारतीय इकोनॉमी को 5 लाख करोड़ डॉलर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। और अगर ऐसा होता है तो भारत दुनिया के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। अभी यह माइलस्टोन अमेरिका और चीन ही हासिल कर पाए हैं। पूरी खबर पढ़ेंबीज और फल खाकर 40 दिनों तक जिंदा रहे 4 बच्चे
कहा जाता है कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय', यह कहावत कोलंबिया में अमेजन के जंगल में एक बार फिर चरितार्थ हुई है। यहां प्लेन क्रैश के बाद उसमें सवार चार बच्चे हादसे के 40 दिन बाद जिंदा मिले। अमेजन के खतरनाक जंगल में मौसम की विपरीत दशाओं में इन्होंने खुद को जिंदा और सुरक्षित रखा। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। बच्चों को ढूंढने के लिए कोलंबिया सरकार ने अमेजन के जंगलों में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को ये बच्चे सुरक्षित एवं जीवित मिले। पूरी खबर पढ़ेंजी-20 समिट में पीएम बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में हो रही जी20 डेवलपमेंट मिलिस्टर्स मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने इस बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, काशी सदियों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रही है। इसमें भारत की विविध विरासत का सार है और यह देश के सभी हिस्सों के लोगों के लिए रूपांतरण बिंदु के रूप में काम करता है। पूरी खबर पढ़ेंलव जिहाद पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने लव जिहाद के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे। भोपाल में मीडिया से मुखातिब होते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि प्रेम एक सुपर सोच है। आज के समय में प्यार को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्यार के नाम पर आज हत्याएं और धर्मांतरण हो रहा है। लोगों ने इसे लव जिहाद बताया है। हम प्यार के नाम पर धोखाधड़ी और हिंसा की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान प्रेम की धरती है और रहेगी, लेकिन प्यार के नाम पर वासना का व्यापार चल रहा है। पूरी खबर पढ़ेंनोएडा : लोहे का खंभा गिरने से मॉडल की मौके पर ही मौत
नोएडा में एक फैशन शो के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रैंप पर वॉक करती एक मॉडल के ऊपर लाइटिंग का पीलर गिरने से एक 24 वर्षीया मॉडल की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना नोएडा के फिल्म सिटी इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी खबर पढ़ेंअब भी सुलग रहा मणिपुर
हिंसाग्रस्त मणिपुर में इंटरनेट पर प्रतिबंध एक बार फिर से बढ़ाया गया है। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा उस याचिका को खारिज किए जाने के बाद आया है, जिसमें राज्य में बार-बार इंटरनेट पर प्रतिबंध के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी। राज्य के दो नागरिकों की ओर से यह याचिका सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की गई थी। राज्य सरकार की ओर से नए आदेश के तहत पूरे राज्य में ब्रॉडबैंड समेत मोबाइल डेटा सेवाओं को 15 जून दोपहर तीन बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूूरी खबर पढ़ेंऔर करीब आया चक्रवात बिपरजॉय
अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी का कहना है कि अत्यंत गंभीर चक्रवात का रूप धारण कर चुके बिपरजॉय को लेकर गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी यह चक्रवात अरब सागर में पूर्वमध्य में स्थित है। इसके 15 जून की दोपहर तक गुजरात स्थित मांडवी और पाकिस्तान स्थित कराची से गुजरने की संभावना है। विभाग के मुताबिक चक्रवात की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रतिघंटा है जो कि 150 किलोमीटर तक जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें'किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे'
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक झड़प की कई घटनाओं के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की।अखिलेश ने लॉन्च किया नया नारा
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सरकार से हटाने का आह्वान करते हुए ‘ 80 हराओ-भाजपा हटाओ’ का नया नारा दिया। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में 80 हराओ-भाजपा हटाओ नारे के हैशटैग के साथ कहा- "अबकी भाजपा हारेगी बूथ-बूथ, अहंकार उतारेगा यूथ।"सेना के जवान की पत्नी के साथ मारपीट
सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पत्नी की जान बचाने के लिए गुहार लगाता दिख रहा है। खास बात यह है कि जवान कश्मीर में तैनात है और उसकी पत्नी तमिलनाडु में रहती है। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ 40 लोगों ने मारपीट की है। जवान ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को अर्धनग्न कर बुरी तरह पीटा गया। सेना का यह जवान फिलहाल कश्मीर में तैनात हैं।क्या बृजभूषण सिंह का लोकसभा चुनाव?
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को दावा किया कि वह उत्तर प्रदेश में अपने निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कई महिला पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बीच उनकी यह टिप्पणी आई है। बृजभूषण सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बृज भूषण ने मीडिया से कहा कि 2024 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बीजेपी उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा।लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली जेल में किससे है खतरा
दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने गैंगस्टर की कस्टडी 14 जून तक आगे बढ़ा दी है। इसके अलावा दिल्ली जेल प्रशासन ने ये भी कहा है कि, 14 जून तक लॉरेंस को किसी भी शहर की जेल में न रखा जाए। बता दें कि, कानून व्यवस्था के मद्देनजर लॉरेंस को दिल्ली की किसी भी जेल न भेजकर पंजाब भेजा जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने कोर्ट से अपील की है। पुलिस की इसी अपील को ध्यान में रखकर कोर्ट ने लॉरेंस की कस्टडी 14 जून के बाद भटिंडा जेल को देने की बात कही है।क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
राहुल गांधी ने की गलत बयानबाजी, राष्ट्रपति को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र
'और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा', CJP प्रोटेस्ट से पहले सोनम वांगचुक ने बताया अपना प्लान
अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
© 2026 Times Horizon Private Limited
