देश

PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले यूएस के NSA आ रहे भारत, इन अहम मुद्दों पर होगी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2023, 09:21 PM IST

सुलिवन एनएसए अजित डोभाल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे, अमेरिकी एनएसए और भारत के एनएसए के बीच मुलाक़ात के दौरान सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच काफी अहम बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सुनीता आर्य झा की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले हफ्ते अमेरिकी दौरा होगा, प्रधानमंत्री का बहुत अहम दौरा माना जा रहा क्योंकि कि ये एक स्टेट विजिट है। 13 जून को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान भारत आ रहे है, यहां पर उनकी मुलाक़ात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ होगी और भारत के साथ जीई-414 इंजन सौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। सुलीवन के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये दौरा प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से ठीक पहले है।

जी ई-414 इंजन और अमेरिका के एनएसए के दौरे के विषय मे विदेशी मामलों के विशेषयज्ञ मनोज जोशी सी बातचीत की उनका कहना है ये दौरा एहम है और विशेष तौर पर इस लिहाज़ सी की भारत निर्मित तेजस मार्क II लड़ाकू विमानों को शक्ति प्रदान होगी, मार्क ।। इस दशक में भारतीय वायु सेना की मजबूती है।

जी ई-414 इंजन के कुछ पुर्जे यूरोपीय देशों से निर्यात किये गये है, अमेरिका कि कोशिश है कि इंजन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की सहायता सी बनाया जाए।

कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है

दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच यूक्रेन और रुसी आक्रमण पर अभी के हालात और साइबर क्राइम और खतरों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकियों के बंटवारे पर चर्चा होनी है, इसके अलावा भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री मोदी की 22 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से मिलेंगे, पीएम मोदी 20 जून को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान कई मामलों पर अहम बातचीत होने वाली है। यात्रा के दौरान इकोनॉमी, एनर्जी से लेकर स्ट्रैटेजिक और टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री मोदी की 22 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से भी मुलाकात होने जा रही है।

यूएन ने 2015 से इसी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की

इस सबके अलावा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। याद रहे कि 2014 में यूएन जनरल एसेंबली में ही पीएम मोदी ने अपने भाषण में 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाने का आह्वान किया था, उसके बाद ही यूएन ने 2015 से इसी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'