क्राइम

Muzaffarnagar: 'मुस्लिम होकर शराब खरीद रही हो, तुम्हारा सिर कलम कर देंगे', मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को धमकी देने वाले गिरफ्तार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 12, 2023, 06:33 PM IST

Muslim Women Buying Liquor: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शराब खरीदकर घर जा रही मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को युवकों ने रोककर सिर कलम करने की धमकी दी गई, इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है।

Image

मुजफ्फरनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है (प्रतीकात्मक फोटो)

Muslim Women Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है जिसमें मुस्लिम बुर्कापोश महिलाओं को धमकी दी जा रही है, बताया जा रहा है कि ये महिलाएं बुर्का पहने शराब लेकर आ रही थीं रास्ते में युवकों ने रोककर सिर कलम करने की धमकी दी और कहा कि 'वह मुस्लिम होकर शराब खरीद रही है जिससे हिंदुओं में उनकी बेइज्जती हो रही है।' दोनों के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया सामने आया था, वहीं इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है।

वीडियो मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है वहीं इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बीयर खरीद रहीं बुर्का पहने दो युवतियों को रोककर किया था उनका विरोध और मुसलमानों की बेइज्जती का हवाला देकर शराब खरीदने पर गर्दन काटने की धमकी दी थी।

दो मुस्लिम महिलाएं सरकारी दुकान से शराब खरीद कर जा रही थीं

वहीं जो वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक दो मुस्लिम महिलाएं सरकारी दुकान से शराब खरीद कर जा रही थी पीछा करते हुए कुछ युवकों ने उन्हें शहर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट इलाके में रोक लिया युवकों ने मुस्लिम महिलाओं के शराब खरीदने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बहस की और उन्हें सिर काटने की धमकी देते दिखा।

महिलाओं ने शुरुआत में शराब खरीदने से इनकार किया

हालांकि महिलाओं ने शुरुआत में शराब खरीदने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने बीयर खरीदी है, बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे से ऐसा ना करने की बात कही है ऐसा कहा जा रहा है। ये मामला सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article