नोएडा

Noida : नोएडा में फैशन शो के दौरान बड़ा हादसा, लोहे का खंभा गिरने से मॉडल की मौके पर ही मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2023, 08:34 AM IST

Noida News : नोएडा पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसीपी) शक्ति अवस्थी ने बताया, 'फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में फैशन शो के दौरान' लाइटिंग में इस्तेमाल होने वाले लोहे का ट्रस गिरने से वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।'

Image

नोएडा के फिल्म सिटी में रविवार को हुआ हादसा।

Photo : ANI

Noida News : नोएडा में एक फैशन शो के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रैंप पर वॉक करती एक मॉडल के ऊपर लाइटिंग का पीलर गिरने से एक 24 वर्षीया मॉडल की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना नोएडा के फिल्म सिटी इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार को दिन के करीब डेढ़ बजे की घटना

रिपोर्टों में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि मृत मॉडल की पहचान वंशिका चोपड़ा और घायल युवक की पहचान बॉबी राज के रूप में हुई है। यह घटना दिन के करीब डेढ़ बजे हुई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं एवं लाइटिंग के लिए पीलर लगाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने लड़की और युवक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नोएडा पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसीपी) शक्ति अवस्थी ने बताया, 'फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में फैशन शो के दौरान' लाइटिंग में इस्तेमाल होने वाले लोहे का ट्रस गिरने से वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।'

आयोजककर्ता और 4 अन्य गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि फैशन शो के आयोजककर्ता और चार अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि फैशन शो के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस के मुताबिक वंशिका ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 में रहती थी। जबकि बॉबी आगरा का निवासी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!