Parthala Flyover Photos: नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) की लाइफलाइन माने जाने वाला पर्थला फ्लाईओवर (Parthala Flyover) खुल गया है लेकिन आधिकारिक रूप से नहीं बल्कि लोगों के सब्र का बांध टूट गया क्योंकि इसके उद्घाटन को लेकर पहले की कई डेडलाइन मिस हो चुकी हैं इसके चलते यहां से होकर गुजरने वाले लोगों ने ये काम कर डाला और सोमवार की दोपहर में यहां लगे बेरिकेट्स को हटाकर वाहनों ने पुल के शुभारंभ से पहले ही पर्थला ब्रिज के उपर से व्हीकल निकालकर सफर का लुत्फ उठा लिया।
गौर हो कि पर्थला फ्लाइओवर के उद्गाटन की तारीख अभी तय नहीं है, हालांकि कहा जा रहा है कि ये 13 जून या उससे आगे हो सकता है पुल भी बनकर तैयार है मगर इस बार फ्लाइओवर खुलने में देरी के कारण लोगों ने खुद ही वाहन निकालने शुरू कर दिए।
हालांकि मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने फिर वहां पर बैरिकेट्स लगवा दिए जिससे लोग उद्घाटन से पहले इस पुल से होकर अनाधिकृत तरीके से ना निकलें।

Pathla Bridge open
ध्यान रहे कि पर्थला फ्लाइओवर को बनने में करीब-करीब दो साल साल से ज्यादा का वक्त लग गया है, और अभी हाल ही में इस फ्लाइओवर पर काम पूरा हो गया है।

Pathla Bridge open1
गौर हो कि 6 लेन वाले 697 मीटर लंबे पर्थला फ्लाइओवर का काम 24 दिसंबर 2020 से शुरू हुआ था वहीं इसका बजट 80.54 लाख रुपये था लेकिन बाद में इसकी कॉस्टिंग बढ़ गई।

Pathla Bridge open2
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक केबल सस्पेंशन पर बन रहे पर्थला फ्लाईओवर का काम और अन्य काम भी पूरे हो चुके हैं लेकिन इसके खुलने का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Pathla Bridge3
यहां से गुजरने वालों को ट्रैफिक जाम से बहुत बड़ी निजात मिलेगी
फ्लाईओवर के शुरू होते ही यहां से गुजरने वालों को ट्रैफिक जाम से बहुत बड़ी निजात मिलेगी। खबरें ये भी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करने नोएडा आ सकते है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है वहीं फ्लाईओवर की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है जो सभी मानकों पर खरी उतरी है।
