देश

Aaj Ki Taza Khabar, 12 जनवरी, 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 12, 2023, 11:51 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 12 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Image

Aaj Ki Taza Khabar, 12 जनवरी, 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 12 जनवरी, 2023 : टिहरी गढ़वाल का भी जोशीमठ जैसा हाल है। चंबा सुरंग के पास लोगों के मकानों में दरारें आने से लोग दहशत में हैं।प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय कर्नाटक के हुबली में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। वहीं मथुरा की कोर्ट में आज कृष्ण जन्मभूमि मामले में अहम सुनवाई होगी। हज यात्रा में वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने हज यात्रा में VIP कल्चर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। देश और दुनिया की उन तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है। पढ़ें आज की ताजा खबरें-

Sharad Yadav Passes Away: देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी बेटी ने इस बात की पुष्टि की है। शरद यादव फिलहाल राजद में थे। 75 साल के राजद नेता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

सरकार ने छह यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो अपने लगभग 20 लाख सब्सक्राइबर को फर्जी खबरें फैलाते पाए गए। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान से मिली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की 'फैक्ट चेक' इकाई ने कहा कि ये छह चैनल समन्वित तरीके से काम कर रहे थे और झूठी सूचना फैला रहे थे और उनके वीडियो को 51 करोड़ से अधिक बार देखा गया था।

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बक्सर-चौसा के बनारपुर पहुंचे थे वहां पर गुस्साए किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में उनकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके गए, इस घटना से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पत्थर किसी को लगा नहीं।

दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। वीजा के लिए आवेदन करने वाली एक भारतीय महिला प्रोफेसर का आरोप है कि दूतावास के इस अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की और वीजा के बदले 'सेक्स' की मांग की। महिला ने पत्र लिखकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से इसकी शिकायत की है और न्याय दिलाने की मांग की है। रिपोर्टों के मुताबिक महिला का कहना है कि अधिकारी ने हाथ पकड़कर उससे पूछा कि क्या वह शादीशुदा है।

कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को रोड शो कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। रोड शो के दौरान एक शख्स प्रधानमंत्री की कार तक पहुंच गया, बताते हैं कि शख्स प्रधानमंत्री तक फूलों की माला पहुंचाना चाहता था, इसके लिए उसने बिना सोचे समझे एसपीजी का घेरा तक तोड़ दिया और पीएम मोदी तक पहुंच गया, इसे देखते ही एसपीजी कमांडो हरकत में आए और पीएम मोदी के साथ चल रहे एसपीजी का जवान उस व्यक्ति को पकड़कर दूर ले गया।

जोशीमठ पहुंचते ही सीएम ने ये बयान दिया कि कुछ लोग ऐसा माहौल बना रहे हैं मानो पूरा उत्तराखंड खतरे में है, बल्कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सीएम ने जल्द ही औली में होने वाले विंटर गेम्स के आयोजन की भी बात कही, साथ ही इस साल होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर भी सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ये भी साफ किया कि जोशीमठ में फिलहाल उन मलारी इन और माउंट व्यू होटल की बिल्डिंग को ही गिराया जाएगा। इसके अलावा जिन घरों में दरार आई है या लाल निशान लगा दिए गए हैं वो नहीं तोड़े जाएंगे।

म्यांमार की सेना ने मिजोरम में भारतीय सीमा के समीप एयर स्ट्राइक की है। रिपोर्टों के मुताबिक जुंटा ने लोकतंत्र समर्थकों के लिए बने ट्रेनिंग कैंप पर अपने फाइटर जेट्स से बम गिराए।

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से हिमस्खलन (Avalanche) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर के मुताबिक, गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में बालटाल, जोजिला के पास यह एवलांच हुआ है औऱ राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Swami Vivekananda Birthday: स्वामी विवेकानंद ने नवंबर 1894 में अमेरिका यात्रा के दौरान अपने एक शिष्य को लिखे पत्र में बताया था कि उनके गुरू राम कृष्ण परमहंस का जीवन एक असाधारण प्रकाशपुंज की तरह था। जिनके जरिए कोई भी व्यक्ति पूरे हिंदू धर्म को समझ सकता था।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में ऑटो और काली-पीली टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी की है। इसके बाद आज से ऑटो और काली-पीली टैक्सी वाले नए फेयर स्ट्रक्चर के अनुसार यात्रियों को किराया देना होगा। ऑटो का मीटर 25 के बजाय 30 रुपये से डाउन होगा। उसके बाद 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपये प्रति किमी के हिसाब से किराया बनेगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ (cji d y chandrachud) ने हार्वर्ड लॉ स्कूल में सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन द्वारा प्रस्तुत ग्लोबल लीडरशिप के लिए पुरस्कार प्राप्त करते हुए बुधवार को कहा कि कानूनी पेशा सामंती है और महिलाओं का स्वागत नहीं करता है।

सूचना एवं प्रचार निदेशालय (DIP) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 164 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। राशि का भुगतान 10 दिनों के भीतर करना है।

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम ने 67 रन से जीतने के साथ सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली। अब बारी है दूसरे मुकाबले की। इस मुकाबले में अगर भारत जीता तो वो सीरीज पर कब्जा कर लेगा और फिर क्लीन स्वीप के लिए आगे बढ़ेगा।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस विवादित साक्षात्कार को लेकर उन पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को या इस्लाम को देश में कोई खतरा नहीं है, लेकिन उसे ‘हम बड़े हैं’ का भाव छोड़ना पड़ेगा।

कई तरह के विकल्प हैं आपके सामने जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार हो सकता है पर किसी भी विकल्प को चुनने से पहले आपको बहुत सारी सूझबूझ अपनानी होगी और बहुत सारा धैर्य भी अपनाना होगा क्योंकि किसी भी तरह का एकतरफा विचार बनाते चले जाने से भी बचने की जरूरत पड़ेगी।

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि 'मनु स्मृति', 'राम चरित मानस' और आरएसएस के पूर्व प्रमुख एमएस गोलवरकर की 'बंच ऑफ थॉट्स' समाज में नफरत फैलाई। बिहार के शिक्षा मंत्री ने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान यह टिप्पणी की।

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला आंध्र प्रदेश से सामने आ रहा है, जहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस को पत्थरबाजों ने निशाना बनाया, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंके गए, बताते हैं कि पथराव की घटना उस वक्त हुई जब ट्रायल रन पूरा होने के बाद ट्रेन विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से मरीपालेम में कोच मेंटेनेंस सेंटर जा रही थी।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित