दिल्ली

'मेरी यौन इच्छाओं के बारे में पूछा', महिला प्रोफेसर का आरोप-दूतावास में पाक अधिकारी ने की 'गंदी हरकत', Video

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 12, 2023, 05:42 PM IST

Delhi Woman professor: महिला ने बताया कि वह दूतावास से निकलना चाहती थीं लेकिन उन्हें 20 मिनट और रुकने के लिए कहा गया। इस दौरान अधिकारी उनसे 'गंदी' बातें करता रहा। इस भारतीय महिला ने पाकिस्तान जाने के लिए वीजा का आवेदन किया था। उन्हें एक गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शरीक होना और एक लेक्चर देना था।

Delhi Woman professor: दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। वीजा के लिए आवेदन करने वाली एक भारतीय महिला प्रोफेसर का आरोप है कि दूतावास के इस अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की और वीजा के बदले 'सेक्स' की मांग की। महिला ने पत्र लिखकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से इसकी शिकायत की है और न्याय दिलाने की मांग की है। रिपोर्टों के मुताबिक महिला का कहना है कि अधिकारी ने हाथ पकड़कर उससे पूछा कि क्या वह शादीशुदा है।

'अधिकारी ने मेरे धर्म के बारे में पूछा'

अपनी शिकायत में महिला ने कहा, 'दूतावास के अधिकारी ने मुझसे पूछा कि मैं अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए क्या करती हूं। इस सवाल पर मैं असहज हो गई। अधिकारी ने उसके धर्म के बारे में भी पूछा।' महिला प्रोफेसर ने बताया कि यह घटना मार्च 2022 की है। महिला का कहना है कि अधिकारी ने सोशल मीडिया पर कश्मीर, पीएम मोदी और भारत के खिलाफ लिखने के लिए भी कहा।

पूछा-यौन इच्छाओं को कैसे पूरा करती हूं

'टाइम्स नाउ' से फोन पर बातचीत में महिला ने कहा कि इस अधिकारी को उसके सामने मिस्टर आसिफ के रूप में पेश किया गया। वीजा के लिए मना किए जाने के बाद जब वह दूतावास छोड़ रही थी तो उसे रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया और वीजा अधिकारी के आने तक रुकने के लिए कहा गया। थोड़ी देर बाद आसिफ नाम का व्यक्ति उनके पास आया। महिला ने कहा कि आसिफ नाम के इस अधिकारी ने उनके पेशे, शादी, और यौन इच्छाओं के बारे में पूछा। अधिकारी ने पूछा कि 'मैं अपनी यौन इच्छाओं को कैसे पूरा करती हूं।'

पाकिस्तान जाना चाहती थी प्रोफेसर

महिला ने बताया कि वह दूतावास से निकलना चाहती थीं लेकिन उन्हें 20 मिनट और रुकने के लिए कहा गया। इस दौरान अधिकारी उनसे 'गंदी' बातें करता रहा। इस भारतीय महिला ने पाकिस्तान जाने के लिए वीजा का आवेदन किया था। उन्हें एक गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शरीक होना और एक लेक्चर देना था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article