देश

Bihar News: बक्सर में फूटा पब्लिक का गुस्सा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर पथराव

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 12, 2023, 07:33 PM IST

Stone pelting on Ashwini Choubey convoy: बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर गुस्साई भीड़ ने पथराव कर दिया।

Image

बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर गुस्साई भीड़ ने पथराव किया

Photo : ANI

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Choubey) बक्सर-चौसा के बनारपुर पहुंचे थे वहां पर गुस्साए किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में उनकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके गए, इस घटना से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पत्थर किसी को लगा नहीं।

बताते हैं कि उस दौरान किसी तरह से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, इससे एक दिन पहले भी गुस्साए किसानों ने आगजनी की थी और कई गाड़ियों में आगजनी की थी।

इस दौरान अश्विनी चौबे मुर्दाबाद के नारे सुनाई दिए, बाद में केंद्रीय मंत्री चौबे को सुरक्षाकर्मियों के घेरे में जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे थर्मल पावर प्लांट पर आगजनी के बाद किसानों से बातचीत करने बनारपुर गांव पहुंचे थे और वहां पर किसानों को समझा रहे थे इस बीच किसान उग्र हो गए और वहां मंत्री के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।

बक्सर में बुधवार को जमकर बवाल हुआ

गौर हो कि बिहार के बक्सर में बुधवार (11 जनवरी, 2023) को जमकर बवाल हुआ था। किसानों की कथित पिटाई के मसले पर जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान आक्रोश में पुलिस की वैन को आग लगा दी, जबकि सरकारी वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई थी।

मुआवजे के बदले कथित तौर पर लाठी खानी पड़ी

दरअसल, यह इस बवाल से एक रोज पहले यानी मंगलवार को किसानों के एक गुट ने अपनी अधिग्रहित की जाने वाली जमीन (चौसा पावर प्लांट के लिए) के लिए बेहतर मुआवजे की मांग उठाई थी और उसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, मगर उन्हें मनमाफिक मुआवजे के बदले कथित तौर पर लाठी खानी पड़ी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!