देश

Sharad Yadav Passes Away: नहीं रहे दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव, दिल्ली में हुआ निधन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 12, 2023, 11:50 PM IST

Sharad Yadav Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और देश के कद्दावर समाजवादी नेताओं में से एक शरद यादव का आज शाम निधन हो गया। 75 वर्षीय शरद यादव काफी समय से अस्वस्थ थे और उन्हें दिल्ली के पास गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।

Sharad Yadav Passes Away: देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी बेटी ने इस बात की पुष्टि की है। शरद यादव फिलहाल राजद में थे। 75 साल के राजद नेता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

बेटी का ट्वीट

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा- "पापा नहीं रहे।" शरद यादव की तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजनीति यात्रा

शरद यादव ने 1999 और 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न विभागों में मंत्री रहे थे। 2003 में शरद यादव जनता दल यूनाइटेड जद (यू) के अध्यक्ष बने। आज की तारीख में पिछले कई सालों से यह पार्टी बिहार की सत्ता में है। नीतीश कुमार और शरद यादव की जोड़ी एक समय में बिहार की हिट राजनीतिक जोड़ी थी।

कभी लालू को हराया था

शरद यादव आज भले ही लालू यादव की पार्टी राजद के साथ थे, लेकिन एक समय में ये लालू यादव के धुर विरोधी थे। लालू यादव को सत्ता से उखाड़ फेंकने में इनका बड़ा हाथ माना जाता है। लालू यादव को ये एक बार उनके गढ़ मधेपुरा से हरा चुके हैं। हालांकि नीतीश से मनमुटाव होने के बाद इन्होंने अलग पार्टी बनाई और फिर लालू की पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करा दिया था।

तेजस्वी का ट्वीट

शरद यादव के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताते हुए लिखा- "मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें