क्रिकेट

IND vs SL 2nd ODI: जानें कब और कैसे देख सकते है भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 12:38 PM IST

आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे कब और कहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मैच
  • आज खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला
  • कब और कहां देखें भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम ने 67 रन से जीतने के साथ सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली। अब बारी है दूसरे मुकाबले की। इस मुकाबले में अगर भारत जीता तो वो सीरीज पर कब्जा कर लेगा और फिर क्लीन स्वीप के लिए आगे बढ़ेगा। भारत जीता तो ये नए साल में उसकी पहली वनडे सीरीज जीत होगी। जबकि श्रीलंका के लिए दूसरा वनडे करो या मरो का मुकाबला होगा।

इससे पहले, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे मैच टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीता। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (113) के शतक के दम पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम अपने कप्तान दासुन शनाका के शतक के बावजूद 306 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया। आइए अब जानते हैं कि दूसरा वनडे मैच आप कब और कहां देख सकते हैं।

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच कब होगा? (When will IND vs SL 2nd ODI be played)

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की इस द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 12 जनवरी 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मुकाबला? (India vs Sri Lanka 2nd ODI Timing)

टीम इंडिया और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच 12 जनवरी (गुरुवार) को दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस मैच से आधे घंटे पहले 1 बजे किया जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच किस मैदान पर खेला जाना है? (IND vs SL 2nd ODI Ground/Venue)

मेहमान श्रीलंकाई टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच आज (गुरुवार) कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर इसका टेलीकास्ट? (IND vs SL 2nd ODI live streaming, TV Telecast details)

आज भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच को आप दोपहर 1.30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर कई भाषाओं की कमेंट्री के साथ लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा DD स्पोर्ट्स भी इस दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण करेगा। अगर आप इस मुकाबले को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article