ताजा खबर : Taza Khabar, 11 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराया
आईपीएल के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 4 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 65 रन की पारी कप्तान रोहित शर्मा ने खेली। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: Karnataka BJP Candidate List 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार (11 अप्रैल, 2023) रात साढ़े नौ बजे दिल्ली में इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया गया कि कहां से कौन सा नेता चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE नोएडा में कोविड-19 के मामले 300 के पार
गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने नागरिकों के लिए एक COVID-उपयुक्त व्यवहार (Covid Appropriate Behavior) अपील जारी की, क्योंकि जिले में चल रहे मामलों की संख्या 2023 में पहली बार 300 से अधिक हो गई। मंगलवार को सेक्टर 39 के विशेष कोविद अस्पताल में एक सिमुलेशन ड्रिल की योजना बनाई गई कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने एनसीआर के दो जिलों गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अस्पतालों से अपनी तैयारी बढ़ाने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: पूर्व CM से बोली BJP- मत लड़ो चुनाव
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को विधानसभा चुनाव से पहले पहली बड़ी बगावत देखने को मिली है। पार्टी के सीनियर नेता, हुब्बली से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने खुलासा किया है कि अपने दल से नाखुश हैं। अपनी नाराजगी के पीछे की वजह स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया है कि बीजेपी की तरफ से उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के लिए कहा गया था और उन्हें टिकट न दिए जाने के संकेत मिलने के बाद से वह परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: 30 साल की सबसे कम ग्रोथ रेट की ओर दुनिया
दुनिया 30 साल की सबसे कम ग्रोथ रेट की ओर बढ़ रही है। इस बात की आशंका अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जताई है। IMF ने अगले दो साल के लिए भारत की ग्रोथ रेट अनुमान में भी कमी कर दी है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: COVID का कहरः वायरस तेजी से बदल रहा रूप
कोरोना वायरस का संकट भारत में फिर से मंडराने लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह वायरस और उसके प्रकार तेजी से म्यूटेट हो रहे हैं। The Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium यानी INSACOG डेटा के मुताबिक, ओमीक्रॉन के नए सब-वेरियंट XBB1.16.1 के कई केस सामने आए हैं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: अतीक अहमद का काफिला बीच रास्ते में रुका
उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी पुलिस की टीम माफिया को प्रयागराज लेकर आ रही है, वहीं रास्ते में राजस्थान के डूंगरपुर में अतीक की प्रिजन वैन में खराबी (prison van breakdown) की खबर सामने आई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: SP नेता ये कैसे बोल, देखिए क्या बोल गए
समाजवादी पार्टी के ऊपर अक्सर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगता रहता है, वहीं इस बीच एक सपा नेता ने अजीबोगरीब बयान दिया है उन्होंने कहा कि 'चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी आपराधिक छवि का भी होगा तो भी टिकट दी जाएगी', उनके इस बयान की खासी आलोचना हो रही है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: Sachin Pilot का अनशन खत्म
राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी के विधायक सचिन पायलट ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। हालांकि, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग जारी रखने के साफ संकेत भी दिए। मंगलवार (11 अप्रैल, 2023) को सूबे की राजधानी जयपुर में उन्होंने अपना एक दिन का अनशन खत्म करने के बाद मीडिया से कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: पुलिस अतीक को साबरमती जेल से लेकर रवाना
उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल पहुंची और वहां से माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले अतीक अहमद का बी वारंट जेल में तामील कराया इसके बाद साबरमती जेल से प्रयागराज पुलिस कड़ी सुरक्षा में माफिया अतीक अहमद को लेकर निकली है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश
एल-नीनो (El-Nino) की आहट के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने हालांकि कहा कि मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है, पढें पूरी खबरMi-17 हेलीकॉप्टर पर मिसाइल दागने वाला ग्रुप कैप्टन बर्खास्त
भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान श्रीनगर में अपने ही एक मी 17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाने के आरोप में श्रीनगर वायु सेना स्टेशन के तत्कालीन मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) ग्रुप कैप्टन सुमन रॉय चौधरी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। 27 फरवरी 2019 को श्रीनगर में हुए इस हमले में छह वायु सेना कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। ये मामला पंजाब और हरियाणा कोर्ट में भी चल रहा है, जबकि अब वायुसेना ने अपनी जांच खत्म कर वैधानिक सलाह के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। वायुसेना प्रमुख के आदेश के बाद भारतीय वायुसेना इसे औपचारिक रूप से घोषित करेगी। पूरी खबर पढ़ेंकर्नाटक में भाजपा के लिए इस क्षेत्र में ज्यादा चुनौती
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ चुका है। वोट बैंक के समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दल अपने फॉर्मूले पर आगे बढ़ कहे हैं। दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने की पूरी तैयारी है। कर्नाटक के चारों क्षेत्रों बेंगलुरु,ओल्ड मैसूर, बेलगावी और कलबुर्गी में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची है। हालांकि, इन चारों क्षेत्रों में किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि अलग-अलग दलों का दबदबा है। पूरी खबर पढ़ेंकौन है पपलप्रीत सिंह
'वारिस दे पंजाब' का सरगना अमृतपाल अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है लेकिन उसका बेहद करीबी पपलप्रीत सिंह अब पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस ने सोमवार को उसे पाकिस्तान बार्डर के पास काठू नांगल इलाके से गिरफ्तार किया। मंगलवार तड़के उसे अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अमतृपाल के फरार होने के बाद कई मौकों पर पपलप्रीत को उसके साथ देखा गया। समझा जाता है कि पपलप्रीत पूछताछ में अमृतपाल के बारे में अहम सुराग दे सकता है। पूरी खबर पढ़ेंकोरोना : एक सप्ताह में बढ़े 79% मामले
देश में कोरोना संक्रमण काफी खतरनाक होता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, एक सप्ताह में नए कोरोना मामलों में करीब 79% का उछाल आया है। साप्ताहिक कोरोना मामलों में यह उछाल बीते सात महीनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ेंवायनाड में आज राहुल की रैली
मानहानि मामले में सांसद के रूप में अयोग्य करार दे दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को वायनाड में रैली करेंगे। वायनाड से ही वह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। सांसदी जाने के बाद राहुल पहली बार वायनाड पहुंच रहे हैं। यहां रैली के जरिए वह अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को संदेश देंगे। बताया गया कि कांग्रेस नेता कलपेट्टा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड-शो निकालेंगे। पूरी खबर पढ़ेंअपनी सरकार के खिलाफ पायलट का धरना
राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई न किए जाने से नाराज पायलट मंगलवार को एक दिन के अनशन पर बैठ रहे हैं। हालांकि, उनके इस कदम पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा की ओर से देर रात जारी बयान में कहा गया कि 'सचिन पायलट का 11 अप्रैल का एक दिन का धरना पार्टी के हितों के खिलाफ और यह पार्टी विरोधी गतिविधि है। पूरी खबर पढ़ेंसीतारमण ने पश्चिमी देशों को सुनाया खरी-खरी
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर पश्चिम देशों को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने नकारात्मक पश्चिमी धारणा का जवाब देते हुए कहा भारत में रहने वाले मुस्लिम समाज की स्थिति पाकिस्तान में रहने वाले मुस्लिमों से बेहतर है।सीतारमण रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की बैठकों में भाग लेने और जी20 के तहत दूसरी वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए वाशिंगटन पहुंचीं थीं। पूरी खबर पढ़ें'बाबरी विध्वंस में शिवसेना का कार्यकर्ता शामिल नहीं था'
महाराष्ट्र के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को जब छह दिसंबर 1992 को बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने ढहाया था, उस समय उस जगह के पास शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं था। पाटिल ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘अयोध्या में कारसेवकों की सुविधा के लिए मुझे बजरंग दल ने तीन-चार महीने के लिए वहां रखा था। इसमें भाग लेने वाले लोग या तो बजरंग दल, विहिप (विश्व हिंदू परिषद) या दुर्गा वाहिनी से थे।’'पाक का उच्चतम न्यायालय संविधान के साथ खड़ा है'
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने सोमवार को कहा कि उनके देश की शीर्ष अदालत संविधान के साथ खड़ी है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए संघीय संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले 1973 संविधान की स्वर्ण जयंती को चिह्नित करने के लिए ‘नेशनल असेंबली हॉल’ में एक राष्ट्रीय संवैधानिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। ईसा ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह किताब हमारी पहचान है, पाकिस्तान की पहचान है। उस समय के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से इसके समर्थन में मतदान किया, कोई नकारात्मक मत नहीं था।’निर्वाचन आयोग का आदेश पढ़ने के बाद प्रतिक्रिया देंगे : राकांपा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को कहा कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी से ‘‘राष्ट्रीय दल’’ का दर्जा वापस लिए जाने पर लिखित में आदेश मिलने के बाद प्रतिक्रिया देगी। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया तथा तृणमूल कांग्रेस, राकांपा तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया।आज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE: हरियाणा में 49 आईएएस अधिकारियों के तबादले
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 49 अधिकारियों का तबादला कर दिया और इनमें से कई को तत्काल प्रभाव से उपायुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार के एक आदेश के अनुसार, विकास और पंचायत महानिदेशक संजय जून का स्वास्थ्य विभाग में सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तबादला किया गया है।आज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023 LIVE:राहुल ने पूरन और स्टोइनिस को जीत का श्रेय दिया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बेहद रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल ने निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की तारीफों के पुल बांधे। जीत के लिये 213 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने खराब शुरूआत के बावजूद पूरन के 19 गेंद में 62 रन और स्टोइनिस के आक्रामक 65 रन की मदद से जीत दर्ज की ।US PERM Process Suspended: TCS, Infosys और Microsoft समेत आठ टेक कंपनियों पर रोक, भारतीयों पर कितना पड़ेगा असर?
'PM मोदी को गाली बर्दाश्त नहीं', CJP से पहले सड़कों पर उतरी लाल हिट जनता पार्टी, सरकार के समर्थन में किया प्रदर्शन
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के 10 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, CJI सूर्यकांत करेंगे उद्घाटन
ट्रेन-मेट्रो के परिचालन पर न हो पूर्ण पाबंदी, सरकार ज्यादा से ज्यादा करें प्रचारित; SC ने फैसले पर पुनर्विचार करने का दिया आदेश
लाखों नागरिक परेशान होंगे- मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रेन बंद करने पर भी पूछे तीखे सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
